थाना अरौल परिसर में मिशन शक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ। एक दिन की थाना प्रभारी बनी छात्रा, नारी सशक्तिकरण का दिया सशक्त संदेश
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
आज दिनांक 27.09.2025 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी द्वारा थाना अरौल परिसर में मिशन शक्ति केन्द्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर श्री दिनेश त्रिपाठी ने मिशन शक्ति-5 के अन्तर्गत क्षेत्रीय नागरिकों एवं स्कूली बच्चों को जागरूक करते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही उपस्थित लोगों को महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा हेतु संचालित सभी हेल्पलाइन नम्बरों — महिला हेल्पलाइन – 1090, आपातकालीन सेवा – 112, पुलिस – 100, एम्बुलेंस – 108, अग्निशमन – 101, बाल हेल्पलाइन – 1098, स्वास्थ्य सेवा – 102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076, महिला हिंसा हेल्पलाइन – 181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन – 1930 की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष पहल के अंतर्गत स्कूली छात्राओं में से एक छात्रा को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया, जिससे छात्राओं में आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का संचार हो सके और वे महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों को और निकट से समझ सकें। यह पहल बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर, अपर जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। मिशन शक्ति केन्द्र के शुभारम्भ को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह एवं जागरूकता का सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।
नारी सुरक्षा, नारी सम्मान यही है उत्तर प्रदेश का अभिमान।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 