यातायात पुलिस का सख्त अभियान : दर्जनों वाहनों के चालान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
पुलिस आयुक्त यातायात अरविन्द कुमार द्वारा 23 सितंबर 2025 को शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हृदय अस्पताल मार्ग, कार्डियोलॉजी मार्ग, कंपनी बाग चौराहा, जरीब चौकी चौराहा, झकरकटी बस अड्डा एवं टाटमिल चौराहे का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था, पार्किंग की स्थिति एवं एम्बुलेंस सहित मरीजों के वाहनों की आवाजाही का जायजा लिया गया। यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विशेष रूप से एम्बुलेंस एवं आपातकालीन सेवाओं को बाधित न करने तथा सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। यातायात पुलिस द्वारा किए गए विशेष प्रवर्तन अभियान में केवल 23 सितंबर 2025 को ही बड़ी संख्या में चालान काटे गए। राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर 47 ट्रक, 19 बसें व 147 चार/दो पहिया वाहन — कुल 213 वाहनों का ओवरस्पीड में चालान।
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर 09 ट्रक, 12 बसें व 65 चार/दो पहिया वाहन — कुल 86 वाहनों का ओवरस्पीड चालान।
इसके अतिरिक्त रॉन्ग साइड पर 201, ट्रिपल सवारी 73, एसएमआरपी 32 और अन्य 1610 मामलों में चालान किया गया। कुल 1916 वाहन चालकों पर कार्रवाई हुई।
यातायात पुलिस ने अपील की है कि लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें, रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं, हेलमेट व सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा सड़क पर गति सीमा का पालन अवश्य करें।
शासन के निर्देशानुसार 1 से 30 सितंबर 2025 तक “No Helmet, No Fuel” अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलेगा।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 