संगीत की त्रिवेणी में पूर्व छात्राओं ने बिखेरी सुरों की छटा दिया प्रशिक्षण
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय शिक्षण-प्रशिक्षण कार्यक्रम में गायक, सितार और तबला – तीनों शाखाओं की प्रस्तुतियों ने वातावरण को संगीतमय बना दिया। पूर्व छात्राएँ – स्वप्निल अवस्थी, सृष्टि गुप्ता, वैष्णवी सविता आदि ने मंच पर तबला, गायन और सितार की लाजवाब प्रस्तुति दी। वहीं वर्तमान छात्राओं – दीप्ति, नीरजा बीनू, दिव्यांशी, तान्या, लवली गौतम, वैष्णवी रावत, बुशरा, काजल, सोनाली ने भूपाली राग और “राम आएंगे” भजन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुमन लता ने किया और संयोजन में प्रो. दीपाली श्रीवास्तव, डॉ. गुञ्जन अजय श्रीवास्तव एवं श्री मनोज कुमार का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राध्यापकाएँ प्रो. ममता गंगवार, प्रो. प्रतिभा श्रीवास्तव, प्रो. नीता मिश्रा, प्रो. ममता दीक्षित, प्रो. संगीत सिन्नी, प्रो. मनीषा शुक्ला, प्रो. दीपाली निगम, डॉ. सबा यूसुफ, डॉ. ममता मिश्रा, डॉ. इन्दु मिश्रा आदि उपस्थित रहीं।
महाविद्यालय की प्राचार्या ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 