भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने पालपुर पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सरकार से मदद का आश्वासन दिया
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने आज अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र स्थित भीतरगांव ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले पालपुर ग्राम में पहुंच कर गोपालपुर बस दुर्घटना में सुरेश चंद्र निगम एवं उनके बड़े पुत्र मनीष निगम की दुखद मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की। पालपुर गांव पहुंचकर स्वर्गीय सुरेश चंद्र निगम व उनके बड़े पुत्र स्वर्गीय मनीष निगम की मृत्यु को लेकर गहरा दुख प्रकट किया। इसके साथ ही विनम्र और मृदु बासी जीत प्रताप सिंह ने मृतक के परिजनों को सरकार से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
जीत प्रताप सिंह के अलावा कमल तिवारी (पूर्व जिला मंत्री) , ओम द्विवेदी, अजय भदौरिया , शिवांग शुक्ला , बवाली ( क्षेत्र पंचायत सदस्य पालपुर ), अभिषेक निगम , शिवगोपाल ,ओमप्रकाशआदि मौजूद रहे।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 