व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर हुई बैठक
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
आज जिला व्यापार बंधु की बैठक का आयोजन नवीन सभागार में किया गया। बैठक में जिला अधिकारी महोदय ने व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया। कानपुर व्यापारी एसोसिएशन व ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महामंत्री पुष्पेंद्र जायसवाल ने शास्त्री नगर व गुमटी नंबर-5 की बाजारों में पिंक टॉयलेट न होने की समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि महिलाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस पर जिलाधिकारी महोदय ने जोन-6 नगर निगम अधिकारी को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के अंदर स्थान चिन्हित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में विजय पंडित ने सुझाव दिया कि व्यापारी व प्रशासन मिलकर दीपावली से पूर्व बाजारों में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाएं, जिससे स्वच्छ व सुंदर कानपुर का संदेश दिया जा सके। बैठक में प्रमुख रूप से पुष्पेंद्र जायसवाल, विक्रम पांडे, आमिर सिद्दीकी, विजय पंडित, शेषनारायण, मुन्ना दुबे, रोशन लाल अरोड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

पेड़ की छांव तले सजी पोषण पंचायत, कुपोषण के खिलाफ जगी अलख, डीएम बोले, स्थानीय आहार अपनाएं, महिलाएं निभाएं नेतृत्वकर्ता की भूमिका
हलीम कॉलेज की ऐतिहासिक धरोहर को बचाना पूरे समाज की जिम्मेदारी – अशफाक सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण की मासिक बैठक सम्पन्न, बूथ संभाजन, PDA सम्मेलन एवं जनेश्वर मिश्र जयंती कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश 