कानपुर में बिजली चोरी पर शिकंजा, तीन जगहों पर एफआईआर दर्ज
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
चीना पार्क विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में गुरुवार को बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान तीन स्थानों पर विद्युत चोरी पकड़ी गई। पहला मामला पेंचबाग कानपुर नगर का है, जहाँ तियाकत हुसैन द्वारा करीब 2 किलोवाट का घरेलू कनेक्शन चोरी करते पाया गया। वहीं, दूसरा मामला भी पेंचबाग से सामने आया, जहाँ सयाला नाज, इल्तिफात हुसैन, आमान उल्ला व इंतजार अहमद द्वारा लगभग 4 किलोवाट घरेलू बिजली चोरी की जा रही थी। तीसरा मामला कच्ची बस्ती राखी मंडी, अफ़ीम कोठी थाना रायपुरवा का है, जहाँ मासूम पुत्र हफ़ीज़ अयूब लगभग 1 किलोवाट वाणिज्यिक लोड पर चोरी करते पकड़े गए। विभाग ने तीनों मामलों में धारा-135 के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही लोगों को चेतावनी दी गई है कि बिजली चोरी गैरकानूनी होने के साथ ही बड़े हादसों का कारण भी बन सकती है।

टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों तक पहुंचेगी जोनल हेल्थ कमेटी
चावल में रंग मिलाकर बन रही थी हल्दी, 5.86 लाख का स्टॉक जब्त, छह नमूने जांच को भेजे, पनकी की मसाला निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई
दिव्यांगों के सपनों को मिली नई उड़ान,37 युवाओं को मिली नौकरी, 50 ने स्वरोजगार की राह चुनी
विवेचकों से लंबित विवेचनाओं एवं वांछित अभियुक्तों से संबंधित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की गई
रोलर स्केटिग चैंपियनशिप में बच्चों ने किया कानपुर का नाम रोशन
पेड़ की छांव तले सजी पोषण पंचायत, कुपोषण के खिलाफ जगी अलख, डीएम बोले, स्थानीय आहार अपनाएं, महिलाएं निभाएं नेतृत्वकर्ता की भूमिका 