कल्यानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वांछित दंपत्ति गिरफ्तार
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर को बड़ी कामयाबी मिली है। कल्याणपुर पुलिस ने पनकी रोड पर दबिश देकर वांछित अभियुक्त विजय कुमार रैकवार पुत्र नन्द किशोर रैकवार निवासी ग्राम बड़ागांव थाना बड़ागांव, जनपद झांसी उम्र 42 वर्ष एवं उसकी पत्नी प्रेम ऊर्फ पिंकी रैकवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों के कब्जे से एक लाल रंग की स्कूटी, तीन मोबाइल फोन, बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, मंगलसूत्र, अंगूठियां, पायल, चैन, लॉकेट, एटीएम कार्ड, बैंक कार्ड सहित करीब ₹2,05,500 कीमत का माल बरामद किया गया है। अभियुक्त विजय कुमार पर पूर्व से ही कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें 332, 305, 318, 336, 338, 340, 406, 420 जैसी धाराएं शामिल हैं। पुलिस ने अभियुक्त दंपत्ति को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस कमिश्नरेट का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों तक पहुंचेगी जोनल हेल्थ कमेटी
चावल में रंग मिलाकर बन रही थी हल्दी, 5.86 लाख का स्टॉक जब्त, छह नमूने जांच को भेजे, पनकी की मसाला निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई
दिव्यांगों के सपनों को मिली नई उड़ान,37 युवाओं को मिली नौकरी, 50 ने स्वरोजगार की राह चुनी
विवेचकों से लंबित विवेचनाओं एवं वांछित अभियुक्तों से संबंधित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की गई
रोलर स्केटिग चैंपियनशिप में बच्चों ने किया कानपुर का नाम रोशन
पेड़ की छांव तले सजी पोषण पंचायत, कुपोषण के खिलाफ जगी अलख, डीएम बोले, स्थानीय आहार अपनाएं, महिलाएं निभाएं नेतृत्वकर्ता की भूमिका 