कल्यानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वांछित दंपत्ति गिरफ्तार
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर को बड़ी कामयाबी मिली है। कल्याणपुर पुलिस ने पनकी रोड पर दबिश देकर वांछित अभियुक्त विजय कुमार रैकवार पुत्र नन्द किशोर रैकवार निवासी ग्राम बड़ागांव थाना बड़ागांव, जनपद झांसी उम्र 42 वर्ष एवं उसकी पत्नी प्रेम ऊर्फ पिंकी रैकवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों के कब्जे से एक लाल रंग की स्कूटी, तीन मोबाइल फोन, बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, मंगलसूत्र, अंगूठियां, पायल, चैन, लॉकेट, एटीएम कार्ड, बैंक कार्ड सहित करीब ₹2,05,500 कीमत का माल बरामद किया गया है। अभियुक्त विजय कुमार पर पूर्व से ही कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें 332, 305, 318, 336, 338, 340, 406, 420 जैसी धाराएं शामिल हैं। पुलिस ने अभियुक्त दंपत्ति को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस कमिश्नरेट का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 