तीरंदाजी में पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
आर्चरी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ से मान्यता प्राप्त अरमापुर में बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर अतुल जायसवाल व ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महामंत्री पुष्पेंद्र जायसवाल, मंत्री छबिलाल, सचिव अभिषेक तथा उपाध्यक्ष अक्षत जायसवाल मौजूद रहे। समारोह में तीरंदाजी प्रतियोगिता में पदक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार स्वरूप टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि अधिकांश खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं, वहीं कई खिलाड़ी नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता हैदराबाद तथा स्कूल नेशनल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए केरल और हरियाणा जा रहे हैं। अतुल जायसवाल व अक्षत जायसवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर जाने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीरंदाजी एक महंगा खेल है। एक प्रतियोगिता में ₹3 लाख से लेकर ₹5 लाख तक के धनुष और एक तीर की कीमत लगभग ₹5000 होती है। खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने हेतु टारगेट भेंट करने का आश्वासन भी दिया गया उन्होंने कानपुर के समाजसेवियों और जनता से अपील की कि आगे आकर इन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित और सहयोग करें, जिससे यह खिलाड़ी देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 