बाइक से गिरकर होमगार्ड घायल, कानपुर रेफर
हमीरपुर। बाइक से गिरकर ड्यूटी जा रहा एक होमगार्ड घायल हो गया। जिसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसकी हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।
थाना सुमेरपुर के अतरैया गांव निवासी 21 वर्षीय अभिषेक तिवारी होमगार्ड पद पर तैनात हैं। जिनकी सुमेरपुर कंपनी में तैनाती है और मौजूदा समय में वह महिला थाने में ड्यूटी कर रहे हैं। घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचे होमगार्ड अभिषेक तिवारी ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह बाइक से ड्यूटी के लिए महिला थाने जा रहे थे। जैसे ही यह थाना सुमेरपुर के कुंडौरा गांव के पास पहुंचे कि अचानक इन्हें चक्कर आ गया और अंधेरा छा गया। जिसके चलते यह हाईवे पर गिरकर घायल हो गए। हाईवे पर घायल अवस्था में पड़े होमगार्ड को देख राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी। जिस पर इन्हें जिला अस्पताल लाया गया और विभागीय अधिकारियों को भी जानकारी दी गई। जिसके बाद अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए। पैर में अधिक चोट होने के कारण उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 