सीओ यातायात ने चालकों को बताए नियम, पालन करने की दी नसीहत
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। सोमवार को सीओ यातायात शाहरुख खान के नेतृत्व में वाहन चालकों को जागरूक किया गया और शराब पीकर वाहन न चलाने की नसीहत दी गई। ताकि सड़क दुर्घटनाएं न हो और लोगों की जान बच सके। ताकि हर कोई परिवार खुशहाल रहे।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक डा.दीक्षा शर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को सार्वजनिक स्थलों व प्रमुख चौराहों में जाकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा अनिवार्य रुप से वाहन चालकों को हेलमेट, सीटबेल्ट के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान चालकों को यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाले दुष्परिणामों के विषय में जागरूक किया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा स्वयं संवाद स्थापित कर आमजन को यातायात सुरक्षा के महत्व को समझाया गया। उन्होंने कहा कि हमें वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। यदि हम इनका पालन नही करेंगें तो दुर्घटनाएं हो सकती हैं। जिससे हमारी जान भी सकती है। इसलिए खुद को सुरक्षित रखने तथा परिवार को खुशहाल रखने के लिए सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करें। सीओ ने बताया कि यह अभियान नागरिकों में यातायात अनुशासन को बढ़ावा देने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा एक सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में चलाया जा रहा है।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 