ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर मासूम बच्ची की मौत, परिजनों में कोहराम
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। घर के बाहर खेल रही ढाई वर्षीय बालिका की खेत जा रहे ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
मुस्करा कस्बा थाना क्षेत्र के ग्राम गुंदेला निवासी महिपाल पुत्र गंगू सेन ने बताया कि शुक्रवार के दिन समय तीन बजे उनकी नातिन वैष्णवी ढाई वर्ष पुत्री प्रिंस सेन अपने दरवाजे पर खेल रही थी, कि तभी मेरे ही गांव का निवासी तेजू पुत्र रामसनेही यादव तेज रफ्तार व लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए निकाला और मेरी नातिन के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे नातिन की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान लाखन सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए और कस्बा थाना पुलिस को मोबाइल फोन से सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश तिवारी मय पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंच गए और मासूम बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया। और ट्रैक्टर को थाना ले आई। और बताया कि बच्ची के बाबा महिपाल से तहरीर प्राप्त हुई है जांच करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 