सिठमरा न्याय पंचायत के सभी जूनियर विद्यालयों में बनेगा मीना मंच कार्नर – नवीन दीक्षित
अपार आई, दीक्षा एप, शिक्षक संदर्शिकाओं, टी एल एम,गतिविधि शिक्षण कार्य पर हुई चर्चा
रुरा कानपुर देहात
मैं लड़की हूं मुझे पढ़ना है मुझको भी आगे बढ़ाना है के गीत के साथ मीना मंच के मास्टर ट्रेनर नवीन कुमार दीक्षित ने प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर में संकुल शिक्षक बैठक की अध्यक्षता करते हुए सोशल मीडिया का प्रभाव, शारीरिक क्षमता, यौन वस्तुकरण चैम्पियन बनना जेंडर स्टीरियो टाइप, शारीरिक तुलना,जन संचार का प्रभाव विषयों पर कहानी के माध्यम से मीना मंच की बालिका सभा में सविस्तार चर्चा की
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जूनियर विद्यालय गेंदामऊ के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रकाश मोहन मिश्रा ने बाल विवाह , दहेज प्रथा, दहेज प्रथा कानून का दुरुपयोग, भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए मीना मंच के बच्चों को आगे आकर जन जागरूकता अभियान चलाने के बारे में जानकारी दी। सुगम कर्ता मायादेवी ने गांव की बालिकाओं को ही अपने गांव का शत-प्रतिशत नामांकन, ठहराव के द्वारा सुशिक्षित बनाकर सामाजिक बदलाव लाना है शिक्षक गुंजन पाण्डेय ने कहा कि बालिकाओं की जिज्ञासाओं का शमन, रचनात्मक लेखन, नेतृत्व क्षमता संवर्धन, जिज्ञासाओं का निदान, शिक्षा से जोड़ना एवं सहयोग की भावना का विकास करना है इस अवसर पर अरविंद राजपूत, रिचा बाजपेई, सरला देवी, शिव प्रताप सिंह,रामजी,हर दीपक,शिखा तिवारी, रमेश चंद्र, मोहित सिंह यादव,पूजा दिवाकर, प्रदीप सिंह, योगेंद्र सिंह,सुषमा देवी,प्रियंका कुमारी, स्नेह लता पाण्डेय, रवीन्द्र सिंह, राजेन्द्र कुमार , रेशमा ,सुनीता देवी, आदि ने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का सफल संचालन भूपेन्द्र कुमार ने किया।

मोहनपुर में नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर याद किए गए उनके संघर्ष, संविधान बचाओ अभियान को बूथ तक पहुंचाने का लिया संकल्प
संविधान बचाओ, वोट बचाओ संकल्प सप्ताह के तहत शिवली में संगठनात्मक बैठक संपन्न
संविधान बचाओ, वोट बचाओ संकल्प सप्ताह का कानपुर देहात में भव्य शुभारंभ, 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प
थाना रूरा पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को 700 ग्राम अवैध चरस (कीमत करीब 1.40 लाख रुपये) के साथ किया गया गिरफ्तार
चिरौरा में गूंजी PDA की आवाज, जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब
19 सामाजिक बहुजन संगठन उतरे राजाराम पाल के समर्थन में, जिलाधिकारी को ज्ञापन, पुतला दहन व जातिसूचक टिप्पणी पर कठोर कार्रवाई की मांग 