सड़क दुर्घटना में पति की मौत, उपचार के दौरान पत्नी ने भी तोड़ा दम परिजनों का बुरा हाल
उपदेश टाइम्स कानपुर देहात,,
थाना भोगनीपुर क्षेत्र के बिल्हापुर गांव निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद इरशाद कुरैशी उर्फ बबलू पुत्र इकबाल कुरैशी अपनी 30 वर्षीय पत्नी अंजुम बेगम व अपनी 5 माह की पुत्री अनायशा के साथ बाइक से डॉक्टर के पास जा रहे थे अचानक पिपरी गांव के समीप एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोहम्मद इरशाद पत्नी अंजुम व पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों को सीएससी पुखरायां ले जाया गया था जहां निरीक्षण के बाद डॉक्टरों द्वारा मोहम्मद इरशाद को मृत घोषित कर दिया गया था पत्नी अंजुम व पुत्री को सीएससी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया वहां भी उसकी हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों द्वारा हैलेट रेफर कर दिया गया था आज उपचार के दौरान 5:00 बजे अंजुम ने भी दम तोड़ दिया मौत का सुनके परिजनों का बुरा हाल है।

मोहनपुर में नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर याद किए गए उनके संघर्ष, संविधान बचाओ अभियान को बूथ तक पहुंचाने का लिया संकल्प
संविधान बचाओ, वोट बचाओ संकल्प सप्ताह के तहत शिवली में संगठनात्मक बैठक संपन्न
संविधान बचाओ, वोट बचाओ संकल्प सप्ताह का कानपुर देहात में भव्य शुभारंभ, 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प
थाना रूरा पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को 700 ग्राम अवैध चरस (कीमत करीब 1.40 लाख रुपये) के साथ किया गया गिरफ्तार
चिरौरा में गूंजी PDA की आवाज, जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब
19 सामाजिक बहुजन संगठन उतरे राजाराम पाल के समर्थन में, जिलाधिकारी को ज्ञापन, पुतला दहन व जातिसूचक टिप्पणी पर कठोर कार्रवाई की मांग 