जनसुनवाई समाधान मासिक मूल्यांकन में कानपुर अव्वल
कानपुर जोन के 139 थानों में से 127 थानों ने प्रथम रैंक पाकर किया अभूतपूर्व प्रदर्शन
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
शासन द्वारा जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण, त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाता रहा है। इस प्राथमिक उद्देश्य के शत् प्रतिशत कियान्वयन पर लगातार प्रभावी नियंत्रण पर्यवेक्षण के उद्देश्य से शासन द्वारा जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल संचालित है वर्तमान में विभिन्न स्तर पर जनता द्वारा की गई जन शिकायतों का पुलिस विभाग द्वारा समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण, त्वरित निस्तारण किया जा रहा है विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जनशिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की मासिक समीक्षा प्रत्येक माह शासन स्तर पर मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा की जाती है आवेदको द्वारा पोर्टल पर प्रस्तुत प्रार्थना पत्र प्राप्त होने से लेकर जांच के विभिन्न पहलुओं तथा आवेदक के विधिक दृष्टिकोण से संतुष्ट होने तक विभिन्न मानकों/ बिन्दुओं पर शासन द्वारा मूल्यांकन किया जाता है उक्त मूल्यांकन के आधार पर थाना प्रभारी से लेकर अपर पुलिस महानिदेशक स्तर तक के अधिकारी की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग निर्धारित की जाती है उक्त मूल्यांकन में कानपुर जोन एवं जोन के पर्यवेक्षणाधीन झॉसी परिक्षेत्र तथा समस्त अधीनस्थ जनपद कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज, फतेहगढ़, झांसी, जालौन व ललितपुर को जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में प्रदेश स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त हुई है इसी प्रकार कानपुर जोन के मूल्यांकन किये जा रहे कुल 139 थानों में से 127 थानों ने प्रथम रैंक प्राप्त कर अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है, जो जनसुनवाई के प्रति शासन की मंशा के अनुरूप कानपुर जोन पुलिस के द्वारा बेहतर कार्य प्रणाली को प्रदर्शित करता है जनसुनवाई में शत-प्रतिशत उचित निस्तारण में अपेक्षित स्तर की गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही हेतु अधिकारियों, थाना प्रभारियों को कार्यप्रणाली में तत्काल गुणात्मक सुधार लाकर जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशानुरूप समयान्तर्गत गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराते हुए शत-प्रतिशत मूल्यांकन प्राप्तांक प्राप्त करनें हेतु निर्देशित किया गया है।

जिलाधिकारी ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, करीब एक हजार परिवार आंशिक रूप से प्रभावित राहत सामग्री का वितरण, प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
जूही खुर्द में डेंगू प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण, बाढ़ प्रभावित मर्दनपुरवा में शुरू कराया गया सोर्स रिडक्शन
समोसा फैक्ट्री में मिला डेढ़ क्विंटल सड़ा आलू, कराया नष्ट, रेलवे की कैंटीनों-दुकानों में होती थी सप्लाई, 3200 कच्चे समोसे भी नष्ट; एक इकाई सील
जलभराव में फंसे 25 परिवारों के बचाव में उतरी एनडीआरएफ, भौती-पनका पुल बंद
शिव नगर-बदनी मार्ग से हटाया अतिक्रमण, जलभराव से निजात को बनेगी पुलिया, मंधना-बिठूर मार्ग पर राजस्व, ब्लॉक और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण, नाली की सफाई शुरू
कानपुर में यू.पी. टेक्स-2026 का रोड शो, टेक्सटाइल उद्योग में निवेश की अपार संभावनाएं, कानपुर को रेडीमेड होजरी और गारमेन्ट उद्योग का बड़ा हब बनाने पर जोर 