निकाय कर्मचारी महासंघ ने किया ऐलान 26 अक्टूबर से प्रदेश व्यापी कार्य बन्दी होगी
कानपुर, उ.प्र.स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर प्रदेश भर में निकाय कर्मियों की एक लम्बे समय से प्रदेश सरकार व नगर विकास विभाग द्वारा पूर्व प्रेषित मांग पत्र एवं सेवा सम्बधी दिक्कतों के समाधान न किए जाने के विरोध स्वरूप कर्मचारी संदेश यात्रा के माध्यम से जनजागरण किया जा रहा, महासंघ ने तय किया है कि यदि समय रहते प्रदेश सरकार व शासन द्वारा निर्णय नही किया गया तो दि.26 अक्टूबर से प्रदेश व्यापी कार्य बन्दी होगी
लखनऊ 9 अक्टूबर 24,आज नगरपालिका परिषद, उन्नाव एवं शुक्ला गंज में प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र के नेतृत्व मेंअवधक्षेत्र के अध्यक्ष राम कुमार रावत एवं उपाध्यक्ष मो.हनीफ,संजय चन्द्रा,विजय यादव आदि कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ साथ कानपुर से महासंघ के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत मिश्र,बुंदेलखंड के क्षेत्रीय मंत्री नरेन्द्र खन्ना, मुन्ना हजारिया प्रदेश उपाध्यक्ष आदि के साथ दोनों नगर पालिकाओ में जनजागरण कर स्थानीय एवं शासन स्तर पर निकाय कर्मियों की समस्याओं के समाधान हेतु गत वर्षों से महासंघ आन्दोलन रत रहते सैकड़ों आन्दोलन, पत्राचार, बैठक, धरना प्रदर्शन, ज्ञापन आदि के बाद नगर विकास विभाग के कानों में जूं नहीं रेंग रहा दैनिक वेतन, संविदा, तदर्थ पर नियुक्ति कर्मचारी आज वर्ष 2016 को जारी विनियमितिकरण के आदेश पर भी निकायों पर लागू नहीं हो सका हमारे निकायों में जो जिस पद पर भर्ती हुआ वहीं पर सेवा निवृत्त हो रहे,पूरी सेवा में किसी भी कर्मचारी को सरकार की मंशा अनुरूप कम से कम पूरी सेवा में तीन पदोन्नति के अवसर नहीं मिल रहें निराकरण नहीं किया गया तो महासंघ मजबूरन आन्दोलन हेतु विवश होंगी आज की कर्मचारी संदेश यात्रा में उन्नाव नगरपालिका मे कर्मचारी संगठन का भी गठन कर महासंघ से सम्बद्धता प्रदान की गयीं,नगरपालिका कर्मचारी संघ,उन्नाव के नाम से किया गया,जिसमें अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा एवं महामंत्री सीमा को बनाया गया!

जिलाधिकारी ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, करीब एक हजार परिवार आंशिक रूप से प्रभावित राहत सामग्री का वितरण, प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
जूही खुर्द में डेंगू प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण, बाढ़ प्रभावित मर्दनपुरवा में शुरू कराया गया सोर्स रिडक्शन
समोसा फैक्ट्री में मिला डेढ़ क्विंटल सड़ा आलू, कराया नष्ट, रेलवे की कैंटीनों-दुकानों में होती थी सप्लाई, 3200 कच्चे समोसे भी नष्ट; एक इकाई सील
जलभराव में फंसे 25 परिवारों के बचाव में उतरी एनडीआरएफ, भौती-पनका पुल बंद
शिव नगर-बदनी मार्ग से हटाया अतिक्रमण, जलभराव से निजात को बनेगी पुलिया, मंधना-बिठूर मार्ग पर राजस्व, ब्लॉक और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण, नाली की सफाई शुरू
कानपुर में यू.पी. टेक्स-2026 का रोड शो, टेक्सटाइल उद्योग में निवेश की अपार संभावनाएं, कानपुर को रेडीमेड होजरी और गारमेन्ट उद्योग का बड़ा हब बनाने पर जोर 