महिला महाविद्यालय किदवई नगर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
महिला महाविद्यालय किदवई नगर कानपुर के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति के द्वारा ‘स्वास्थ्य शिविर ” आयोजित किया गया. इस शिविर में नारायणा हॉस्पिटल से पधारे डॉ आरती डॉ बृजेश एवं डॉ अमृत लाल ने महाविद्यालय की छात्राओं तथा प्रवक्ताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया. तथा वर्तमान भागम भाग की जिंदगी में स्वस्थ रहने के उपयोगी टिप्स दिये. महा विद्यालय की प्राचार्या प्रो अंजू चौधरी ने सभी अतिथियों को स्वागत करते हुए कहा कि हमारे महाविद्यालय में छात्राओं के शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण के लिए इस प्रकार के हेल्थ कैंप प्राय: आयोजित किये जाते हैं ताकि अधिकाधिक छात्राएं लाभान्वित हो सके. शिविर में छात्राओं प्रवक्ताओं एवं सभी कर्मचारियों का शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन चेक किया गया. डॉक्टर्स ने मौसम सम्बंधित बीमारियों हड्डी रोगों एवं स्त्री जनित रोगों की महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा उनसे बचने के उपाय भी बताए. स्त्री रोगों की जानकारी डॉ आरती के द्वारा दी गयी और छात्राओं की समस्याओं का समाधान किया गया. उक्त कार्यक्रम में प्रो प्रतिभा श्रीवास्तव, प्रो ममता गंगवार, एवं समिति प्रभारी प्रो मनीषा शुक्ला, सह प्रभारी प्रो ममता दीक्षित, प्रो अर्चना श्रीवास्तव, डॉ प्रीति द्विवेदी डॉ संगीता कुमारी डॉ सीमा कनौजिया, डॉ प्रतिमा शुक्ला डॉ स्मिता यादव डॉ सुधा यादव डॉ अंजू श्रीवास्तव तथा डॉ सबा यूनुस सहित महाविद्यालय की समस्त प्रवक्ताएँ उपस्थित थीं,

जिलाधिकारी ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, करीब एक हजार परिवार आंशिक रूप से प्रभावित राहत सामग्री का वितरण, प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
जूही खुर्द में डेंगू प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण, बाढ़ प्रभावित मर्दनपुरवा में शुरू कराया गया सोर्स रिडक्शन
समोसा फैक्ट्री में मिला डेढ़ क्विंटल सड़ा आलू, कराया नष्ट, रेलवे की कैंटीनों-दुकानों में होती थी सप्लाई, 3200 कच्चे समोसे भी नष्ट; एक इकाई सील
जलभराव में फंसे 25 परिवारों के बचाव में उतरी एनडीआरएफ, भौती-पनका पुल बंद
शिव नगर-बदनी मार्ग से हटाया अतिक्रमण, जलभराव से निजात को बनेगी पुलिया, मंधना-बिठूर मार्ग पर राजस्व, ब्लॉक और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण, नाली की सफाई शुरू
कानपुर में यू.पी. टेक्स-2026 का रोड शो, टेक्सटाइल उद्योग में निवेश की अपार संभावनाएं, कानपुर को रेडीमेड होजरी और गारमेन्ट उद्योग का बड़ा हब बनाने पर जोर 