नगर निगम कर्मचारियों को दीपावली त्यौहार से पहले पेंशन एरियर महंगाई भत्ता आदि देने को लेकर ज्ञापन
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ कानपुर के नेतृत्व में ज्ञापन मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी कृपानंद शुक्ला को दिया गया ज्ञापन में मुख्य रूप से संविदा सफाई कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का एरियर, नियमित संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को दीपावली से पहले वेतन/पेंशन भुगतान की मांग की गई।
संघ के महामंत्री रमाकांत मिश्रा ने बताया इस वर्ष दीपावली 31 अक्टूबर को पड़ रही है यह त्यौहार बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार है इसमें काफी धन कर्मचारियों का खर्च होता है कर्मचारियों की भावना को ध्यान में रखते हुए आज नगर आयुक्त एवं मुख्य वित्त लेखा अधिकारी को संबोधित ज्ञापन देते हुए दीपावली से पहले नियमित कर्मचारियों को वेतन/पेंशन, संविदा सफाई कर्मचारी को महंगाई भत्ते का एरियर, और त्योहार से पहले आउटसोर्सिंग एवम सभी संवर्ग को वेतन भुगतान करने की मांग की गई। ज्ञापन देने की पश्यात मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी ने कर्मचारियों को आस्वस्त किया की मांग जायज और महत्वपूर्ण है आज ही समस्त विभागों को कार्रवाई के लिए आदेश निर्गत कर दिए जाएंगे।
मुख्य रूप से रमाकांत मिश्रा, रामगोपाल चौधरी, मुन्ना हजारिया पंकज शुक्ला, मुन्ना पहलवान,मन्नी लाल भारती, दिनेश गुप्ता, शिव शंकर मिश्रा, हिमांशु त्रिवेदी, संजय बाजपेई, रामसुंदर मौर्य, वकील मसूद, संजय मौर्य आज लोक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना 