रविशंकर हवेलकर ने सीसामऊ उप सीट पर किया आवेदन
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
वंचित समाज अनुसूचित जाति कल्याण महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि शंकर हवेलकर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से सीसामऊ विधानसभा से दावेदारी हेतु किया आवेदन प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश सहित कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में वाल्मीकि समाज की राजनीतिक भागीदारी सरकार में शून्य है प्रदेश से वाल्मीकि समाज का कोई भी मंत्री राज्यसभा सांसद एमएलसी दर्ज प्राप्त मंत्री नहीं है जबकि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिले में 54 विधान सभाये हैं 10 लोकसभा है 12 सुरक्षित है जिसमें से वाल्मीकि समाज की भागीदारी शून्य है इसी परिपेक्ष में सीसामऊ विधानसभा से वाल्मीकि समाज की दावेदारी को प्रमुखता से रखा बृजेश पाठक से मिलने वालों में प्रमुख रूप से दिनेश चंद्र आईएएस पूर्व विशेष सचिव सचिवालय डा. लालजी प्रसाद निर्मल एमएलसी, रवि शंकर हवेलकर पूर्व सदस्य राज्य सलाहकार समिति उत्तर प्रदेश शासन, बृजेश कुमार क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी, आकाश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

संवैधानिक आरक्षण एवं अधिकारों की मांग व सुरक्षा को लेकर अधिवक्ता संघर्ष समिति ने दिया ज्ञापन
नवागत एडीएम सिटी सौरभ सिंह ने संभाला कार्यभार
सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा 