नीलिमा कटियार ने कल्याणपुर विधानसभा के मुख्य मार्गों का नगर आयुक्त के साथ किया निरीक्षण
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
नगर आयुक्त सुधीर कुमार द्वारा कल्याणपुर विधानसभा के अंतर्गत विधायिका नीलिमा कटियार क्षेत्रीय पार्षद धीरेंद्र त्रिपाठी के साथ कल्याणपुर विधानसभा के मुख्य मार्गों का पैदल निरीक्षण किया निरीक्षण में मुख्य अभियंता सिविल, क्षेत्रीय अवर अभियंता आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे निरीक्षण के दौरान विधायिका द्वारा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुख्य मार्गों के क्षतिग्रस्त तथा, जलजमाव होने एवं जर्जर सीवर लाइनों को ठीक कराए जाने के संबंध में अवगत कराया गया इस पर मुख्य अभियंता सिविल द्वारा बताया गया कि कल्याणपुर विधानसभा की विधायिका द्वारा बताए गए कार्यों का एस्टिमेट तैयार करा लिया गया है विधायक नीलिमा कटिहार ने कहा सड़के बनाने के साथ-साथ नालियां भी ठीक ढंग से बनाई जाए जहां-जहां सड़क बने वहां पर ड्रेनेज सिस्टम भी विकसित जाए। चूकि समुचित जल निकासी न होने के कारण क्षेत्र में निरन्तर जलभराव की स्थिति बनी रहती है इस पर नगर आयुक्त द्वारा मुख्य अभियंता सिविल व क्षेत्रीय अभियंता को निर्देशित किया गया कि बिना ड्रेनेज सिस्टम के किसी भी मार्ग निर्माण का कार्य प्रस्तावित ना किया जाए नाली अथवा नाला निर्माण रोड के साथ-साथ अनिवार्य रूप से प्राविधानित किया जाए जिससे जल निकासी सुचारू रूप से हो सके इसके साथ यह भी अवगत कराया गया कि कल्याणपुर विधानसभा के अंतर्गत पेय जलापूर्ति हेतु पाइप लाइन डालने का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है जिसके पूर्ण होने के उपरांत क्षेत्र के समस्त जनमानस को इसका लाभ प्राप्त हो सकेगा अतः नगर आयुक्त द्वारा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले समस्त वार्डो की उच्च कोटि की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना 