महिला अधिवक्ता की हत्या से आक्रोशित एटा के वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन
उपदेश टाइम्स एटा
एटा। आपको बतादे कि कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या के विरोध में गुरुवार को एटा के वकीलों ने कलेक्टेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कलेक्टेट बार एसोसिएशन एटा के वकीलों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी एटा को सौंपा, जिसमें मामले की जल्द जांच और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को कासगंज में एक महिला अधिवक्ता अपने चैंबर से अचानक गायब हो गई थीं। कई घंटों की तलाश के बाद बुधवार को उनका शव नग्न अवस्था में एक नहर से बरामद हुआ, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। महिला अधिवक्ता की इस निर्मम हत्या से एटा के वकीलों में जबरदस्त आक्रोश है। कलेक्टेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव ने कहा कि यदि हत्याकांड का जल्द खुलासा नहीं हुआ और दोषियों को कठोर दंड नहीं मिला, तो वकील और भी उग्र प्रदर्शन करेंगे। एटा के वकीलों ने इस मामले पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है और हत्याकांड को लेकर न्याय की गुहार लगाई है। वकीलों ने विरोध स्वरूप आज कोर्ट के सभी कार्यों से अलग रहने का फैसला लिया और कामकाज को पूरी तरह बंद रखा। संगठन ने कहा कि यदि न्याय नहीं मिला, तो वे आगे भी बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करेंगे।

निरंकारी संत समागम ने जगाई मानव एकता व प्रेम की ज्योति “निराकार को जानकर प्रेम, सेवा और समर्पण से जीवन को सार्थक बनाएं”— सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज
शिक्षकों ने सामूहिक रूप से भेजे पोस्टकार्ड, 13 अप्रैल को निकालेंगे मशाल जुलूस शहीद पार्क से कलेक्ट्रेट तक
अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम,लाखों के जेवरात सहित साठ हजार नकदी हुई चोरी,जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
एटा वन प्रभाग के लिए गौरवपूर्ण क्षण: माली श्रीमती रीना को मुख्यमंत्री द्वारा किया गया सम्मानित
“नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन” — मिशन शक्ति 5.0 का सशक्त संदेश
एटा में शांति और सौहार्द के साथ सम्पन्न हुई ईद-उल-फितर, पुलिस प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद 