एमएसएमई एक्सपो-2026 एवं वेण्डर डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन
कानपुर नगर, भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत एमएसएमई-विकास कार्यालय, कानपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय वेण्डर डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं एमएसएमई एक्सपो-2026 का समापन मंगलवार को एमएसएमई-विकास कार्यालय, कानपुर परिसर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। एक्सपो में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, विभिन्न विभागों, बैंकों तथा एमएसएमई इकाइयों द्वारा 87 से अधिक स्टाल लगाकर अपने उत्पादों एवं सेवाओं का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अविनाश कुमार अपूर्व, सहायक निदेशक ने एमएसएमई मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं—पीएम विश्वकर्मा योजना, उद्यम पंजीकरण, लीन मैन्युफैक्चरिंग, क्लस्टर विकास तथा पब्लिक प्रोक्योरमेंट पॉलिसी—पर विस्तार से प्रकाश डाला। सोनिका रस्तोती, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी ने बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) एवं बारकोड से संबंधित जानकारी दी, जबकि अंकिता पाण्डेय, युवा पेशेवर ने पीएमएस योजना के बारे में उद्यमियों को अवगत कराया।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, कानपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने कहा कि वेण्डर डेवलपमेंट कार्यक्रमों से बड़ी संख्या में उद्यमी लाभान्वित हो रहे हैं और यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त कदम है। फियो, कानपुर के सहायक निदेशक आलोक श्रीवास्तव ने उद्यमियों से निर्यात के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा, कानपुर द्वारा वित्त एवं ऋण प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। प्रोविंशियल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, कानपुर के अध्यक्ष मनोज बंका ने उद्यमियों से नवाचार तकनीक अपनाकर कम लागत में उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने पर बल दिया।
उद्यमी शिवम द्विवेदी ने वाटर ट्रीटमेंट तकनीक पर जानकारी साझा करते हुए गंदे पानी को पीने योग्य बनाने की प्रक्रिया बताई और इस क्षेत्र में निवेश का आह्वान किया। अध्यक्षीय संबोधन में वी. के. वर्मा, निदेशक, एमएसएमई-विकास कार्यालय, कानपुर ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से उद्यमियों को अपने उत्पादों के विपणन एवं विक्रय के नए अवसर प्राप्त होते हैं।
ए-मार्क सर्टिफिकेशन, ईसीजीसी, डीजीक्यूए सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी उद्यमियों का मार्गदर्शन किया। प्रदर्शनी में शामिल स्टार्टअप प्रतिनिधियों ने अपने नवाचारों की जानकारी साझा की। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारियों सहित लगभग 100 उद्यमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अविनाश कुमार अपूर्व द्वारा किया गया तथा अमित बाजपेयी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उतरी महिलाएं, बताया लोकतंत्र को नई दिशा देने वाला कदम
समाजवादी युवजन सभा, कानपुर महानगर ने परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग उठाई
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में बिल्हौर क्षेत्र में व्यापक जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया
कानपुर में पीएनजी गैस कनेक्शन विस्तार पर बैठक, उपभोक्ताओं को तेजी से कनेक्शन देने के दिये गये निर्देश
डॉ भीमराव अंबेडकर का 135 वां जन्म उत्सव समारोह, विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया
‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़, ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ का पोस्टर बना संवेदनाओं का आईना , ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़ 