समाजवादी युवजन सभा, कानपुर महानगर ने परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग उठाई
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर समाजवादी युवजन सभा, कानपुर महानगर के अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया।ज्ञापन एसीएम 6 पुष्पेंद्र सिंह ने लिया। जिसमें भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की गई है।ज्ञापन में कहा गया कि भगवान परशुराम भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा के प्रमुख पूजनीय व्यक्तित्व हैं। उनकी जयंती पूरे देश में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई जाती है। उत्तर प्रदेश में भी इस पर्व का सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व अत्यंत व्यापक है जिसमें सभी वर्गों के लोग भाग लेते हैं। यह भी उल्लेख किया कि पूर्व में समाजवादी सरकार के दौरान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता रहा है।
संगठन की ओर से मांग की गई है कि इस पावन अवसर पर पुनः प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए, ताकि आमजन पूर्ण श्रद्धा और उल्लास के साथ इस पर्व को मना सकें।
इस अवसर पर अर्पित त्रिवेदी ने कहा कि यह मांग जनभावनाओं से जुड़ी हुई है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश सरकार इस पर सकारात्मक निर्णय लेगी।
ज्ञापन देने में प्रमुख रूप से अमित मिश्रा,उदय द्विवेदी,केशव यादव,ध्रुव मिश्रा,आशुतोष तिवारी,हर्ष मिश्रा,अरमान खान,विनोद यादव,आशीष निगम,गौतम निगम,धीरू उमराव,पवन कनौजिया,आशीष तिवारी,संजय यादव,सुकान्त शर्मा,हिमांशु कश्यप,राहुल यादव,रोहन,अमर,रघुवीर सिंह आदि रहे!

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, कानपुर नगर में सबसे अधिक पर्यटन विकास प्रस्ताव
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा 21 अगस्त को निकालेगा तिरंगा यात्रा व 25 सितम्बर को लखनऊ में होगी विशाल रैली
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम 