विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में बिल्हौर क्षेत्र में व्यापक जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर नगर जनपद में संचालित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु विभिन्न गतिविधियां संपन्न कराई गईं। इसी क्रम में जिला मलेरिया अधिकारी अरुण कुमार सिंह एवं डॉ. शिवकान्त (रीजनल कोऑर्डिनेटर, पाथ) द्वारा अप्रैल 2026 में ग्रामीण क्षेत्र के विकास खंड बिल्हौर के ग्राम बेदीपुर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान टीम ने ग्रामवासियों को संचारी एवं वेक्टर जनित रोगों के प्रति जागरूक किया तथा घर-घर जाकर लोगों को साफ-सफाई, जलभराव न होने देने एवं मच्छरों से बचाव के उपायों की जानकारी दी।
इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी एवं टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिल्हौर का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. धर्मेन्द्र राजपूत के साथ लैब में डेंगू एवं मलेरिया की जांच व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा डेंगू वार्ड का भी निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ओपीडी में आने वाले बुखार के सभी रोगियों की अनिवार्य रूप से मलेरिया जांच कराई जाए तथा गर्भवती महिलाओं की भी जांच सुनिश्चित की जाए। पॉजिटिव पाए जाने पर भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार तत्काल उपचार एवं 14 दिन का कोर्स पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
टीम द्वारा ब्लॉक बिल्हौर के लैब तकनीशियन मन्जेश पटेल की लैब का भी निरीक्षण किया गया और जांच कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
ग्राम बेदीपुर में अभियान के तहत कुल 50 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें कोई भी घर मलेरिया/डेंगू से प्रभावित नहीं पाया गया। साथ ही 172 जल-पात्रों की जांच में भी कोई लार्वा नहीं मिला। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीणों के बीच पंपलेट वितरित किए गए तथा घरों पर स्टीकर चिपकाए गए, जिसकी टीम द्वारा पुष्टि की गई।
निरीक्षण के दौरान गांव में साफ-सफाई, नालियों की सफाई एवं झाड़ियों की कटाई का कार्य पंचायती राज माइक्रोप्लान के अनुसार कराया जाता पाया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जहां भी गंदगी या झाड़ियां हों, वहां तत्काल साफ-सफाई कराई जाए।
अभियान के तहत पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को जागरूक किया गया तथा पशु बाड़ों को आबादी से दूर रखने की सलाह दी गई। वहीं कृषि रक्षा विभाग द्वारा स्क्रब टाइफस जैसी बीमारियों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में सोर्स रिडक्शन, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, इंडोर स्पेस स्प्रे, नालियों में लार्वीसाइडल स्प्रे एवं एंटोमोलॉजिकल सर्वेक्षण जैसे कार्य कराए गए। साथ ही लोगों से अपील की गई कि जलभराव न होने दें, खुले पानी में जला हुआ मोबिल ऑयल/केरोसीन डालें तथा मच्छरों से बचाव के लिए पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े एवं रिपेलेंट का उपयोग करें।
जनमानस की सुविधा हेतु संचारी रोगों से संबंधित सूचना देने एवं जानकारी प्राप्त करने के लिए यूएचएम चिकित्सालय, परेड स्थित कंट्रोल रूम (0512-2333810, 9335301096) तथा नगर निगम कंट्रोल रूम (0512-2526004, 2526005) पर हेल्पलाइन सेवाएं संचालित हैं। सूचना प्राप्त होने पर संबंधित क्षेत्र में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

कानपुर में पीएनजी गैस कनेक्शन विस्तार पर बैठक, उपभोक्ताओं को तेजी से कनेक्शन देने के दिये गये निर्देश
डॉ भीमराव अंबेडकर का 135 वां जन्म उत्सव समारोह, विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया
‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़, ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ का पोस्टर बना संवेदनाओं का आईना , ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़
भगवान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाये,विधायक अमिताभ बाजपेयी ने मुख्यमंत्री से की मांग
सयुस अम्बेडकर जयंती के दिन से चालू करेगा “बैठक आपके द्वार” अभियान
अधिवक्ताओं को सपरिवार आयुष्मान योजना में लाना हमारा संकल्प:पं रवीन्द्र शर्मा, कानून मंत्री के निर्देश पर विधि मंत्रालय सचिव से की वार्ता 