‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़, ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ का पोस्टर बना संवेदनाओं का आईना , ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़
मुंबई (अनिल बेदाग) : मुंबई की फिल्मी दुनिया में एक ऐसी कहानी दस्तक दे रही है, जो सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज के आईने में झांकने का साहस भी देती है। औशिम खेतरपाल की नई फिल्म ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ का पोस्टर रिलीज़ होते ही चर्चा में है—एक ऐसी झलक, जो पहचान, अस्वीकृति और आत्म-स्वीकार की गहरी भावनाओं को छूती है।
साईं बाबा पर आधारित प्रोजेक्ट्स के लिए पहचाने जाने वाले औशिम खेतरपाल इस बार एक अलग और बेहद संवेदनशील विषय लेकर आए हैं। फिल्म के निर्देशक आशीष सक्सेना कहते हैं, “यह कहानी सच्चाई से निकली है… हमने इसे पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ पेश किया है।”
औशिम खेतरपाल के शब्दों में, “यह फिल्म उन आवाज़ों की सच्चाई है जिन्हें अक्सर अनसुना कर दिया जाता है… खुद को स्वीकार करना ही सबसे बड़ा साहस है।” मुख्य भूमिका निभा रहे आकाश वर्मा के लिए यह किरदार एक जिम्मेदारी जैसा रहा। वे कहते हैं, “यह सिर्फ एक रोल नहीं, बल्कि उन भावनाओं को समझने का मौका था, जिनसे कई लोग रोज़ गुजरते हैं।”
कहानी अमित से अमिता बनने की है—एक ऐसी यात्रा, जिसमें दर्द, अस्वीकृति, अपनापन और अंततः आत्म-स्वीकृति का उजाला है। ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ एक सोशल ड्रामा के साथ-साथ एक इंस्पिरेशनल कमिंग-ऑफ-एज फिल्म है, जो दर्शकों को सिर्फ कहानी नहीं, बल्कि सोचने का नजरिया भी देगी।

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, कानपुर नगर में सबसे अधिक पर्यटन विकास प्रस्ताव
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा 21 अगस्त को निकालेगा तिरंगा यात्रा व 25 सितम्बर को लखनऊ में होगी विशाल रैली
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम 