“एसआईएस नर्सिंग होम में साईं बाबा की तीसरी वर्षगांठ, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद” “भंडारा, कंबल वितरण और सेवा भाव के साथ मनाया गया साईं बाबा स्थापना दिवस”
कानपुर के आवास विकास अंबेडकरपुरम स्थित एसआईएस नर्सिंग होम में श्री साईं बाबा की तीसरी वार्षिक स्थापना वर्षगांठ श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें 4 से 5 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में साईं बाबा के भक्तों ने सेवा भाव से श्रद्धालुओं की सेवा की और भंडारा पूरी तरह निर्विघ्न रूप से संपन्न हुआ।
एसआईएस नर्सिंग होम के संचालक डॉ. अशोक सिंह ने शिरडी धाम आने जाने की बात पर कहा—
“कब जाना है, कब लौटना है, सब कुछ साईं बाबा की कृपा है।”
उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के लोगों को कम खर्च में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, जहां छह डॉक्टर नियमित ड्यूटी पर रहते हैं और सप्ताह में एक दिन ओपीडी पूरी तरह निशुल्क रहती है।
स्थापना दिवस पर कंबल वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मंत्री राकेश सचान, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, पूर्व सांसद प्रत्याशी आलोक मिश्रा, विकास सिंह भोले शैलेंद्र दीक्षित के अलावा डॉ अशोक सिंह डॉक्टर एच एन सिंह डॉक्टर आदित्य त्रिपाठी विमल श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में भक्ति, सेवा और सामाजिक समर्पण की अद्भुत छवि देखने को मिली।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उतरी महिलाएं, बताया लोकतंत्र को नई दिशा देने वाला कदम
समाजवादी युवजन सभा, कानपुर महानगर ने परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग उठाई
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में बिल्हौर क्षेत्र में व्यापक जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया
कानपुर में पीएनजी गैस कनेक्शन विस्तार पर बैठक, उपभोक्ताओं को तेजी से कनेक्शन देने के दिये गये निर्देश
डॉ भीमराव अंबेडकर का 135 वां जन्म उत्सव समारोह, विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया
‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़, ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ का पोस्टर बना संवेदनाओं का आईना , ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़ 