थैलेसीमिया पीड़ित मरीज के पेट से निकाली 2 किलो की स्प्लीन
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
पारस हेल्थ कानपुर के डॉक्टरों ने थैलेसीमिया मेजर से जूझ रहे 35 वर्षीय शैनेय गुप्ता को जटिल सर्जरी से नया जीवन दिया है लंबे समय से नियमित ब्लड ट्रांसफ्यूजन और लिवर की गंभीर बीमारी से परेशान मरीज़ की स्प्लीन (प्लीहा) बढ़कर 25 सेंटीमीटर और लगभग 2 किलो वजनी हो गई थी, जिसके कारण उन्हें तेज पेट दर्द, एनीमिया, और पैनसाइटोपेनिया (सभी ब्लड सेल्स का खतरनाक रूप से कम होना) जैसी जानलेवा जटिलताएं थीं सीनियर कंसल्टेंट सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉ. साद अनवर के नेतृत्व में मरीज़ की उच्च जोखिम वाली स्प्लेनेक्टोमी सर्जरी सफलतापूर्वक की गई मरीज़ की अत्यधिक बढ़ी हुई स्प्लीन और रक्तस्राव के उच्च खतरे के कारण यह मामला बेहद जटिल था सफल ऑपरेशन के बाद मरीज़ की हालत में उल्लेखनीय सुधार हुआ है जहाँ पहले उन्हें हर हफ़्ते 2 से 4 यूनिट खून चढ़ाना पड़ता था, वहीं अब उन्हें हर 15 दिन में सिर्फ़ एक ब्लड ट्रांसफ्यूजन की ज़रूरत होती है इस सफलता ने कानपुर में दुर्लभ और उच्च-जोखिम वाले सर्जिकल मामलों को संभालने की पारस हेल्थ की क्षमता को प्रदर्शित किया है।

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु विशेष शिविर का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
पंक्ति में बैठे डीएम, जनगणना कार्मिकों के साथ समझी जनगणना की बारीकियां, डीएम ने जनगणना कार्मिकों का बढ़ाया हौसला, पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए किया प्रेरित
गौआश्रय स्थल, बौसर में अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त ,गौ वंशों को हरा चारा, साइलेज न मिलने और गंदगी पर जताई नाराज़गी, पंचायत सचिव को फटकार
डीएम ने बौसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण,
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उतरी महिलाएं, बताया लोकतंत्र को नई दिशा देने वाला कदम 