नगर आयुक्त ने बायोरेमिडिएशन कार्य व गंगा में गिर रहे नालो के पानी का किया औचक निरीक्षण
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
गंगा नदी को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा किए जा रहे बायोरेमिडिएशन कार्यों की औचक जांच की गई। नगर आयुक्त श्री अमित उपाध्याय ने गंगा में गिर रहे नालों के पानी के प्रवाह और शुद्धिकरण प्रक्रिया का स्थलीय निरीक्षण किया। यह निरीक्षण रानीघाट स्थित बायोरेमिडिएशन स्थल पर किया गया।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने गंगा में प्रदूषित जल के प्रवाह को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि रानी घाट स्थित बायोरेमिडिएशन प्लांट पूरी तरह क्रियाशील पाया गया और नालों से आने वाले गंदे पानी को शुद्ध कर गंगा में प्रवाहित किया जा रहा है। निरीक्षण के समय यह भी अवगत कराया गया कि गंगा नदी में रानीघाट, गोला घाट, रामेश्वर घाट, सत्तीचौरा घाट, उबका नाला, गुप्तार घाट एवं परमीया नाला सहित कुल सात नालों का जल बायोरेमिडिएशन तकनीक के माध्यम से शोधित किया जा रहा है। नगर आयुक्त ने कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और नियमित निगरानी के निर्देश दिए, ताकि गंगा की स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु विशेष शिविर का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
पंक्ति में बैठे डीएम, जनगणना कार्मिकों के साथ समझी जनगणना की बारीकियां, डीएम ने जनगणना कार्मिकों का बढ़ाया हौसला, पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए किया प्रेरित
गौआश्रय स्थल, बौसर में अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त ,गौ वंशों को हरा चारा, साइलेज न मिलने और गंदगी पर जताई नाराज़गी, पंचायत सचिव को फटकार
डीएम ने बौसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण,
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उतरी महिलाएं, बताया लोकतंत्र को नई दिशा देने वाला कदम 