पंक्ति में बैठे डीएम, जनगणना कार्मिकों के साथ समझी जनगणना की बारीकियां, डीएम ने जनगणना कार्मिकों का बढ़ाया हौसला, पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए किया प्रेरित
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर नगर कानपुर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रशिक्षण कक्ष में आज सामान्य दिन जैसा कुछ नहीं था। सामने जनगणना की बारीकियां समझाई जा रही थीं और उन्हीं पंक्तियों में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह मतगणना कार्मिकों के साथ बैठकर पूरा सत्र समझ रहे थे।
फील्ड ट्रेनर आलोक यादव द्वारा संचालित प्रशिक्षण सत्र को जिलाधिकारी ने ध्यानपूर्वक देखा। बीच-बीच में कार्मिकों से संवाद कर उन्होंने उनकी समझ परखी और उन्हें इस दायित्व की महत्ता समझाई। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यही आंकड़े आगे चलकर देश की नीतियों की दिशा तय करते हैं, इसलिए हर प्रविष्टि पूरी सटीकता और जिम्मेदारी के साथ दर्ज की जानी चाहिए।
जिलाधिकारी ने जनगणना कार्मिकों का हौसला बढ़ाया और उन्हें पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 के अंतर्गत उनके द्वारा संकलित की गई सूचनाये राष्ट्र के नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
जनपद में जनगणना 2027 की तैयारियां व्यापक स्तर पर चल रही हैं। 15 प्रशिक्षण स्थलों पर 172 फील्ड ट्रेनर्स के माध्यम से कुल 10,467 जनगणना कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। केआईटी केंद्र पर 250 कार्मिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जहां जिलाधिकारी ने स्वयं उपस्थित होकर व्यवस्थाओं और प्रशिक्षण की गुणवत्ता का आकलन किया।
जनगणना-2027 के तहत प्रथम चरण में 7 मई से 21 मई तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर मकानों और जनसंख्या का विवरण संकलित करेंगे।

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु विशेष शिविर का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
गौआश्रय स्थल, बौसर में अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त ,गौ वंशों को हरा चारा, साइलेज न मिलने और गंदगी पर जताई नाराज़गी, पंचायत सचिव को फटकार
डीएम ने बौसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण,
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उतरी महिलाएं, बताया लोकतंत्र को नई दिशा देने वाला कदम
समाजवादी युवजन सभा, कानपुर महानगर ने परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग उठाई 