दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु विशेष शिविर का हुआ आयोजन
उपदेश टाइम्स कानपुर
आज सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील नरवल, कानपुर नगर में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।
शिविर में निम्नलिखित कार्य संपन्न हुए:
22 दिव्यांगजनों का चिकित्सकीय परीक्षण दिव्यांग बोर्ड के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किया गया, जिनमें से 10 दिव्यांगजनों को तत्काल दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।11 दिव्यांगजनों को जाँच हेतु रेफर किया गया। 1 आवेदन रिजेक्ट किया गया।
2 दिव्यांगजनों को दिव्यांग पेंशन हेतु पंजीकृत किया गया।
2 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण हेतु पंजीकृत किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी कानपुर नगर, मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी नरवल, तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी आदि लोग उपस्थित थे।
शिविर में चिकित्सा विभाग, पूर्ति विभाग, राजस्व विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, समाज कल्याण विभाग, एवं भारतीय डाक विभाग सहित विभिन्न विभागों ने सहभागिता की।
धन्यवाद (विनय उत्तम) जिला दिव्यागजन सशक्तिकरण अधिकारी कानपुर नगर

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, कानपुर नगर में सबसे अधिक पर्यटन विकास प्रस्ताव
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा 21 अगस्त को निकालेगा तिरंगा यात्रा व 25 सितम्बर को लखनऊ में होगी विशाल रैली
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम 