सांसद रमेश अवस्थी ने बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जश्न, मिठाई बांटकर किया खुशी का इजहार
के के द्विवेदी
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की निर्णायक और प्रचंड जीत के जश्न में शुक्रवार को कानपुर का भाजपा दक्षिण कार्यालय ऊर्जा के केंद्र में तब्दील हो गया सांसद रमेश अवस्थी के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य विजयोत्सव में क्षेत्रीय, जिला और मंडल स्तर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की, और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच बिहार की जीत का उत्साह मनाया जैसे ही बिहार चुनाव परिणामों ने एनडीए की बहुमत को पुष्ट किया, भाजपा दक्षिण कार्यालय पर उत्सव का माहौल बन गया कार्यालय को पार्टी के झंडों, गुब्बारों और फूलों से विशेष रूप से सजाया गयासांसद रमेश अवस्थी ने कार्यकर्ताओं की टोली का नेतृत्व किया क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल और जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह के साथ मिलकर कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई और इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी खुशी के इजहार में कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की इस दौरान पार्टी के मुख्य नारे ‘जय श्रीराम’, ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ तथा ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा कार्यकर्ताओं ने उत्साह में झूमते हुए अपनी एकजुटता और संकल्प शक्ति का प्रदर्शन किया सांसद रमेश अवस्थी ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस जीत को भारतीय लोकतंत्र की जीत और देश की प्रगतिशील सोच का परिचायक बताया उन्होंने कहा, “बिहार की जनता ने जातिवाद और अवसरवाद की पुरानी राजनीति को नकारते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन पर अपना अटूट भरोसा जताया है।” सांसद अवस्थी ने जोर देकर कहा कि यह विजय केवल सीटों की संख्या नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद और विकास की विचारधारा की जीत है। कार्यकर्ताओं का यह जोश यह दर्शाता है कि यह जीत उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश के लिए एक नई ऊर्जा का संचार कर रही है भाजपा देश की राजनीति में तुष्टिकरण को पूरी तरह अस्वीकार करने का संदेश देने में सफल रही है।” इस अवसर पर सांसद अवस्थी के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष भाजपा शिवराम सिंह, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, अनूप अवस्थी, अजीत सिंह छाबड़ा सहित सैकड़ों की संख्या में मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु विशेष शिविर का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
पंक्ति में बैठे डीएम, जनगणना कार्मिकों के साथ समझी जनगणना की बारीकियां, डीएम ने जनगणना कार्मिकों का बढ़ाया हौसला, पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए किया प्रेरित
गौआश्रय स्थल, बौसर में अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त ,गौ वंशों को हरा चारा, साइलेज न मिलने और गंदगी पर जताई नाराज़गी, पंचायत सचिव को फटकार
डीएम ने बौसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण,
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उतरी महिलाएं, बताया लोकतंत्र को नई दिशा देने वाला कदम 