चिकित्सकों ने मधुमेह की रोकथाम को लेकर स्लोगन एवं पोस्टर्स के माध्यम से दिया बाद संदेश
के के द्विवेदी
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
विश्व मधुमेह दिवस के मौके पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा एवं कानपुर डायबिटीज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल “वॉकाथॉन 2025” का आयोजन आई.एम.ए. परेड से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य थीम “मधुमेह और कल्याण ” पर आधारित था, पदयात्रा का शुभारंभ प्रातः आई.एम.ए., परेड से हुआ, जो बड़ा चौराहा तक जाकर पुनः आई.एम.ए. परिसर पर पर समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम में 60 से अधिक चिकित्सकों ने भाग लिया और मधुमेह की रोकथाम तथा प्रबंधन के महत्व को उजागर करने हेतु स्लोगन एवं पोस्टर्स के माध्यम से संदेश दिया।इस अवसर पर डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, अध्यक्ष, आई.एम.ए. कानपुर ने कहा कि “मधुमेह और कल्याण की यह थीम हमें यह याद दिलाती है कि स्वास्थ्य केवल रोगमुक्त होना नहीं, बल्कि सम्पूर्ण कल्याण की भावना से जुड़ा है।”डॉ शालिनी मोहन, सचिव, ने कहा कि “वॉकाथॉन जैसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता और सामूहिक स्वास्थ्य चेतना बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं।”डॉ. प्रीति आहूजा, सचिव, के.डी.ए. ने कहा कि जनजागरूकता ही मधुमेह की रोकथाम की सबसे मजबूत नींव है। स्वस्थ खानपान, नियमित व्यायाम और समय-समय पर जांच से मधुमेह को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है।
इस अवसर पर डॉ. बृज मोहन, संरक्षक, के.डी.ए., डॉ. नंदिनी रस्तोगी, आयोजन अध्यक्ष,पूर्व अध्यक्ष आई.एम.ए., डॉ ए सी अग्रवाल, डॉ कुणाल सहाय, डॉ सुरजीत सिंह आहूजा, डॉ अम्बिका प्रसाद, डॉ सुशील कुमार, डॉ विशाल मोहन सक्सेना डॉ सपना मेहरोत्रा, डॉ राम ज़ी खन्ना, डॉ आशीष मग्गू, डॉ प्रवीन कुमार,डॉ आकाश शर्मा उपस्थित रहे।

भगवान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाये,विधायक अमिताभ बाजपेयी ने मुख्यमंत्री से की मांग
सयुस अम्बेडकर जयंती के दिन से चालू करेगा “बैठक आपके द्वार” अभियान
अधिवक्ताओं को सपरिवार आयुष्मान योजना में लाना हमारा संकल्प:पं रवीन्द्र शर्मा, कानून मंत्री के निर्देश पर विधि मंत्रालय सचिव से की वार्ता
कानपुर जनपद में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने पर जोर, जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
गरीब एवं मेधावी छात्रों को ₹1.65 लाख की छात्रवृत्ति वितरित
जब बुजुर्ग मां ने डीएम से कहा — मेरी बेटी को घर से हटवा दीजिए 