ध्वस्तीकरण से बचने को डीएम से मिले सपाई –कन्नौज में लेंटर डालकर सड़क पर करवाया निर्माण –नोटिस के बाद भी नहीं हटाया
कन्नौज। कन्नौज में प्रतिबंधित जमीनों और सड़क पर अतिक्रमण कर कब्जा करने वाले सपा नेता के यहां ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होनी है। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कीं तो पार्टी नेताओं के साथ वह डीएम की चौखट पर पहुंच गया। सपाइयों ने कार्रवाई न करने की डीएम से गुहार लगाई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के वालापीर मोहल्ला निवासी सपा नेता और पूर्व जिला कोषाध्यक्ष कैश खां ने प्रतिबंधित जमीन पर कब्जा कर भवन निर्माण करवा लिया। उन्होंने मोहल्ले की एक सड़क के ऊपर लेंटर डलवा कर रास्ते को बन्द कर दिया। इसके लिए नगर पालिका की ओर से कैश खां को नोटिस जारी करते हुए अवैध निर्माण खुद ध्वस्त का समय दिया था, लेकिन इसके बावजूद न तो उन्होंने अतिक्रमण हटाया और न ही रास्ता खोला।
–इनसेट–
पुलिस फोर्स और पीएसी बुलाई
मंगलवार को प्रशासन ने उनका अवैध निर्माण ढहाने के लिए पुलिस फोर्स और पीएसी बुला ली। मामले की जानकारी होते ही उसने पार्टी नेताओं को इकट्ठा किया और फिर कलक्ट्रेट पहुंच कर डीएम सुभ्रान्त कुमार शुक्ला से मुलाकात की। यहां सपा जिलाध्यक्ष कलीम खां, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, जय कुमार तिवारी उर्फ बउअन, हसीब हसन, नाजिम खां, भोले कुरैशी, मुन्ना दरोगा शशिमा सिंह दोहरे, बबली दोहरे आदि ने ध्वस्तीकरण की कार्यवाही रोकने के लिए डीएम से गुहार लगाई। कहा कि थोड़ा समय दे दीजिए वह खुद ही अवैध निर्माण हटवा लेंगे। हालांकि प्रशासन उन्हें बख्शने के मूड में नहीं दिख रहा।

यातायात नियमों के पालन का संदेश, “सुरक्षा घर से शुरू होती है” — टीएसआई अरशद अली
राष्ट्रीय युवा दिवस पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं ने लगाई दौड़
कन्नौज तिर्वा कोतवाली के अंतर्गत अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत एक घायल
मेडिकल कॉलेज तिर्वा के असिस्टेंट कुक का उसके कमरे में मिला शव,पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा कन्नौज में संविदा कर्मियों ने मानदेय और निष्कासन को लेकर उठाई आवाज, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर सी पी पाल ने किया खंडन
ई-रिक्शा पलटने से चालक सहित एक घायल, टी एस आई अरशद अली ने मौके पर पहुंच कर घायलों की मदद की 