समाज को एंटीबायोटिक्स के दुरुपयोग से कैसे बचाएं , डॉक्टरों ने शपथ लेकर कहा कि आवश्यकता पड़ने पर ही करेंगे एंटीबायोटिक का प्रयोग
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स द्वारा ‘रैशनल एंटीबायोटिक सप्ताह’ के अवसर पर एक वर्कशॉप का आयोजन शहर के एक निजी होटल में किया गया इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. यशवंत राव और डॉ. अमितेश यादव द्वारा किया गया प्रमुख वक्ताओं के रूप में डॉ. सुनील तनेजा और डॉ. विवेक सक्सेना ने भाग लिया इस वर्कशॉप में डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया गया कि कब और कैसे एंटीबायोटिक्स का सही उपयोग करना चाहिए, बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता कैसे बढ़ाई जा सकती है और समाज को एंटीबायोटिक्स के दुरुपयोग से कैसे बचाया जा सकता है कार्यक्रम में डॉ. अनुराग भारती, डॉ. प्रदीप मट्टू, डॉ. वीके टंडन, डॉ. सुभाष बाजपेई, डॉ. योगेश टंडन, डॉ. प्रभात तिवारी, डॉ. वैभव भल्ला, डॉ. एमएच पांडेय, डॉ. ललिता अरोड़ा सहित कुल 37 डॉक्टरों ने भाग लिया ‘रैशनल एंटीबायोटिक अवेयरनेस वीक’ के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 37 बाल रोग विशेषज्ञों ने ‘रैशनल एंटीबायोटिक उपयोग’ की शपथ ली कि वे केवल जरूरत पड़ने पर ही एंटीबायोटिक्स का उपयोग करेंगे और समाज को जागरूक करेंगे ताकि एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस से लोगों को बचाया जा सके इस अवसर पर रामा मेडिकल कॉलेज मंधाना में भी एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एमबीबीएस छात्रों और नर्सिंग स्टाफ के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया इसमें डॉ. राज तिलक, डॉ. वीके टंडन और डॉ. वाईके राव ने एंटीबायोटिक के सही उपयोग के बारे में जानकारी दी, लोगों के सवालों के उत्तर दिए और आईएपी के राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘रैशनल यूज़ ऑफ एंटीबायोटिक्स’ को सफल बनाने में अपना योगदान दिया

सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना 