म्यूजिक वीडियो ‘पटना की परी’ जारी
भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा और सिंगर अक्षरा सिंह का म्यूजिक वीडियो ‘पटना की परी’ सारेगामा हम भोजपुरी के साथ साथ सारे लीडिंग ओटीटी म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्स पर रिलीज़ हुआ है। यह गाना संगीतप्रेमियों द्वारा पसंद किया जा रहा है। अक्षरा सिंह, जो अपनी बेहतरीन अदाकारी और शानदार गायकी के लिए जानी जाती हैं, ने इस गाने से अपनी अदाओं और आवाज के द्वारा सभी का दिल जीत लिया है। गाना रिलीज होते ही देखते ही देखते वायरल हो रहा है। म्यूजिक वीडियो ‘पटना की परी’ इस गाने में अक्षरा सिंह का नया अवतार दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। इस गाने के जरिए उन्होंने अपने फैंस को फिर इम्प्रेस कर दिया है। उनकी अदाकारी और गायकी बहुत ही शानदार है जिस वजह से वे इस गाने को बार-बार सुनना और देखना पसंद कर रहे हैं। गाने की शानदार बीट्स, आकर्षक लिरिक्स और अक्षरा सिंह की मनमोहक प्रस्तुति इसे एक जबरदस्त हिट बना रहा है। बकौल अक्षरा सिंह ‘सारेगामा हम भोजपुरी’ के साथ मिलकर हमने इस गाने को रिलीज किया है और मैं इसके हिट होने पर बहुत खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस गाने को आगे भी खूब प्यार और आशीर्वाद देंगे। मैं सभी संगीतप्रेमियों का शुक्रिया अदा करती हूं। सभी संगीतप्रेमियों की पसंद और समर्थन ही मुझे नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए प्रेरित करती है। म्यूजिक वीडियो ‘पटना की परी’ के सॉन्ग को अक्षरा सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। गाने में अक्षरा सिंह के साथ संजय कादयान की जोड़ी मस्त नज़र आ रही है। इसके गीतकार और संगीतकार छोटू रावत हैं, डीओपी और डायरेक्टर सोएब सिद्धिकी और कोरिओग्राफर अमित हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

कान्स 2026 में छाईं सेज़ल शर्मा, रेड कार्पेट से भारत पवेलियन तक बिखेरा जलवा
सोलर कुकर पर पकता अदाह शर्मा का स्टारडम दाल-चावल से बनी अदाह शर्मा की स्टार बॉडी ₹375 करोड़ की हीरोइन, लेकिन थाली देसी: अदाह का क्लीन ईटिंग मंत्र
इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में दिखेगी उर्वशी रौतेला की इमोशनल स्ट्रेंथ ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में उर्वशी रौतेला का दमदार कमबैक ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में उर्वशी रौतेला का नया रंग
परंपराओं को चुनौती देती ‘रजनी की बारात’ उल्का गुप्ता की ‘रजनी की बारात’ ने मचाई हलचल
गुलाबी जलवे में उर्वशी रौतेला—इंडो-वेस्टर्न लुक ने लूटी महफ़िल, जब उर्वशी रौतेला ने बिखेरा गुलाबी जलवा, गुलाबी जादू में उर्वशी रौतेला—इंडो-वेस्टर्न लुक ने मचाया धमाल
बैंगल्स” में फिर चमकी संजू–ईशा की जोड़ी संजू–ईशा की केमिस्ट्री फिर लौटी, “बैंगल्स” में देसी बीट्स का ग्लोबल ट्विस्ट “बैंगल्स” में संजू–ईशा की हिट केमिस्ट्री 