गर्मी बढ़ते ही तालाब सूखे पानी के लिए भटक रहे पशु पक्षी
उपदेश टाइम्स , हमीरपुर। मार्च के आखिरी सप्ताह में ही वैशाख मास का एहसास होने लगा है। चिलचिलाती धूप के मध्य गर्म हवाओं का आभास होने से दोपहर में लोग छांव तलाशने लगे हैं। साथ ही गला तर करने के लिए पशु पक्षी पानी की तलाश में इधर-उधर भटकने लगे हैं। लेकिन तालाबों पोखरों से पानी गायब होने के कारण इनके हलक तर नहीं हो रहे हैं। प्रशासन ने तालाबों को भरने के लिए अभी तक कोई रणनीति नहीं बनाई है। इससे अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ब्लॉक में कितने तालाब भरे हुए हैं और कितने सूखे हैं। उनके भरने के संसाधन क्या है। विकासखंड क्षेत्र की 57 ग्राम पंचायत में कुल 241 तालाब है। ज्यादातर तालाबों में धूल उड़ रही है। अमृत सरोवरों की हालत बहुत ही दयनीय है। एकाध को छोड़कर सभी से पानी गायब है। गांवों के बड़े तालाबों के सूखे होने के कारण सर्वाधिक दिक्कत पशु पक्षियों के सामने हो रही है। चैत्र मास में ही वैशाख मास का आभास होने से अभी से पशु पक्षी प्यास से तड़पने लगे हैं। लेकिन विडंबना यह है कि तालाबों पोखरों से पानी गायब है। लीना नाल करोड़न नाला में कहीं-कहीं पानी अवश्य है। लेकिन यह गर्मी में साथ नहीं दे सकेगा। क्योंकि यह गर्मी का आगाज होते ही दिन प्रतिदिन काम हो रहा है। प्रशासन ने तालाबों को भरने की अभी तक कोई रणनीति नहीं बनाई है। इससे ब्लॉक कार्यालय को यह पता नहीं है कि कितने तालाब सूखे हैं और इनमें पानी भरने के संसाधन क्या है। जबकि सभी को अभी से पानी की जरूरत महसूस होने लगी है। एडीओ पंचायत सुरेश कुमार ने बताया कि अभी प्रशासन ने किसी तरह की निर्देश नहीं दिए हैं। निर्देश मिलने पर सूखे तालाबों की सूची बनाकर प्रशासन को भेजी जाएगी। इसके बाद निर्देशानुसार सूखे तालाबों को भरवाने का कार्य किया जाएगा।
कुओं का होगा जीर्णोद्धार
शासन के निर्देश पर प्रशासन ने प्रत्येक ग्राम पंचायत से कम से कम एक कुएं के जीर्णोद्धार करने की तैयारी की है। जिसे ब्लॉक कुओं की सूची तैयार करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। कुंआ प्यास बुझाने के साथ धार्मिक आयोजनों में भी अपना अलग-अलग महत्व रखते हैं। शुभ अवसरों पर कुआं पूजन की परंपरा बुंदेलखंड में विद्यमान है। कुएं संरक्षित रहे इसके लिए शासन ने प्रत्येक गांव के कम से कम एक कुएं का जीर्णोद्धार करने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रशासन ने ब्लॉकों से कुओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही प्रशासन के आदेश पर गांव के कुओं का जीर्णोद्धार शुरू हो जाएगा।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 