बाइक सबारों को टेंपो ने मारी टक्कर, नानी-नाती की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़ ब्यूरो मनोज कुमार की विशेष रिपोर्ट
फर्रुखाबाद तेज रफ्तार टेंपो नें बाइक सबारों के जोरदार टक्कर मार दी। जिससे नानी-नाती को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। जहाँ चिकित्सक नें दोनों को मृत घोषित कर दिया।
थाना जहानगंज के मोहद्दीनपुर रठौरा निवासी 36 मनोज कुमार जाटव अपनी पत्नी 35 विमला देवी अपने पुत्र 7 वर्षीय अनुराग उर्फ प्रिंश व अपनी सास कमालगंज के ग्राम खेम रेंगाई निवासी 50 वर्षीय कमला देवी के साथ लोहिया अस्पताल आ रहे थे। उसी दौरान कोतवाली फतेहगढ़ के मेहरूपुर सहजू गाँव के निकट टेंपो सबार से बाइक सबारों के जोरदार टक्कर दी। चार बाइक सबारों को 108 एम्बुलेस से लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। जहाँ कमला देवी व मासूम अनुराग को चिकित्सक डॉ. प्रवीण कुमार नें मृत कर दिया| कोतवाल सत्यप्रकाश ने बताया कि पुलिस मामले में विधिक कार्यवाही कर रही है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण
दिल दहला देने वाला हादसा अज्ञात डंपर ने कार मारी जोरदार टक्कर , मौसी-भांजे की मौत 