बाइकों की भिड़ंत में दो घायल, तथा बच्चे की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़ ब्यूरो मनोज कुमार
फर्रुखाबाद कमालगंज बाइकों की भिंडत में बाइक की मौत हो गयी, जबकि मृतक के पिता सहित दो लोग घायल हो गये। पुलिस नें मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की।
जनपद कन्नौज के तालिग्राम कुशलपुर निवासी संजीब कुमार अपने 8 वर्षीय पुत्र कार्तिक व थाना अमृतपुर के ग्राम अमैयापुर निवासी मामा अमर सिंह के साथ उनके घर जा रहे थे। थाना कमालगंज के बघार नाले के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक से संजीब की बाइक की भिंडत हो गयी। जिससे संजीब, उनका पुत्र कार्तिक व अमर सिंह घायल हो गये। तीनों घायलों को सीएचसी लाया गया।जहाँ बालक कार्तिक को मृत घोषित किया गया। जबकि दोनों घायलों को रिफर किया जा रहा है। मृतक की माँ का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी राजीव कुमार नें मौके पर आकर जाँच पड़ताल की।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र बदले , दो थाना अध्यक्ष लाइन हाजिर
करवाचौथ पर्व को लेकर बाजारों में उमड़ीभीड़ ,सुहागिनों ने खूब की खरीदारी
गंगा पार कर घास काटने गई छात्रा गंगा से डूबने से हुई मौत, दो बच्चे सकुशल बचे
धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
राजमार्ग पर कई स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था खराब तथा अन्य समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
आशवी भवन में पांचवीं बार विराजे गणपति, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे 