करवाचौथ पर्व को लेकर बाजारों में उमड़ीभीड़ ,सुहागिनों ने खूब की खरीदारी
दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़
फर्रुखाबाद करवाचौथ पर्व को लेकर कमालगंज के बाजार में रौनक बढ़ गई है। बुधवार को शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुहागिनों ने करवाचौथ की तैयारियों के तहत चूड़ियां, साड़ियां, सूट, साज-सज्जा का सामान और पूजन से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी की। वहीं, ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली पर्व को लेकर बाजारों में देर शाम तक चहल-पहल बनी रही बाजार में महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ दिखाई दी। चूड़ी की दुकानों पर अपनी पसंद और पोशाक के अनुसार रंग-बिरंगी चूड़ियां खरीदने के लिए महिलाएं पहुंचीं। कपड़ों की दुकानों पर भी साड़ी, सूट और अन्य परिधानों की खरीदारी होती रही। करवाचौथ पर विशेष रूप से तैयार होने की चाह में महिलाएं ब्यूटी पार्लरों में भी पहुंचीं। मेहंदी लगवाने और सौंदर्य सज्जा कराने को लेकर भी महिलाओं में उत्साह नजर आया।करवाचौथ का पर्व सुहागिन महिलाओंके लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। परंपरा के अनुसार महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को विधि-विधान से पूजन करती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं। इसी को देखते हुए महिलाएं पर्व से पहले ही अपनी तैयारियों कोअंतिम रूप देने में जुटी रहीं।बाजारों में बढ़ी भीड़ से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। करवाचौथ के चलते चूड़ी, कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन और पूजन सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। महिलाएं अपनी पसंद के सामान की खरीदारी करती दिखाई दीं। गुरुवार को करवाचौथ का पूजन होने के चलते बाजारों में खरीदारी को लेकर और भी चहल-पहल रहने की उम्मीद है।पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह का माहौल है। घरों में पूजन की तैयारियां की जा रही हैं, वहीं बाजारों में खरीदारी के साथ त्योहार की रौनक दिखाई देने लगी है।

गंगा पार कर घास काटने गई छात्रा गंगा से डूबने से हुई मौत, दो बच्चे सकुशल बचे
धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
राजमार्ग पर कई स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था खराब तथा अन्य समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
आशवी भवन में पांचवीं बार विराजे गणपति, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा फतेहउल्लापुर प्राइमरी पाठशाला में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, किया गया ध्वजारोहण
जुलूस में मातमी रस्में अदा की, युवाओं ने दिखाऐ करतब, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद 