जिला अस्पताल का सर्वर धड़ाम, लैब में नही हो सकी मरीजों की जांच
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। जिला अस्पताल की लैब का सर्वर न आने के कारण सोमवार को सारा दिन मरीजों की जांच नही हो सकी। जिसके कारण मरीजों को परेशान होना पड़ा। घंटों इंतजार के बाद भी जांच न होने पर मरीज मायूस होकर घर लौट गए। वहीं कुछ मरीजों को प्राइवेट लैब का सहारा लेना पड़ा।
सोमवार को जिला अस्पताल अभी तक के दिनों में सबसे अधिक मरीज पहुंचे थे। लेकिन लैब का सर्वर खराब होने के कारण किसी भी मरीज की जांच नहीं हो सकी। सर्वर का कोई भरोसा भी नहीं था कि वह कब आएगा। इसके चलते सैंपल भी नहीं लिया गया। लिहाजा मरीज घंटों सर्वर आने के इंतजार में बैठा रहा। लेकिन दो बजे तक सर्वर न आने के कारण मरीजों को मजबूरी में वापस लौटना पड़ा। दूर दराज से आए मरीज मजबूरी में प्राइवेट लैबों में जाकर जांच कराते नजर आए। बीते तीन दिनों से जिला अस्पताल की लैब का सर्वर न आने से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अस्पताल प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। मजबूरी में मरीज प्राइवेट लैब का सहारा ले रहे हैं। वहीं हफ्ते में एक बार दिव्यांग के सर्टिफिकेट बनाने के लिए जिला अस्पताल में कैंप भी लगाया है। सर्वर न आने से जिले भर से आए कई दिव्यांगों को भी मायूस लौटना पड़ा।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 