नगर के व्यापारियों ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के हमीरपुर आगमन पर व्यापारियों ने उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों का हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को सुना। व्यापारियों के द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण का भी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा आश्वासन दिया गया।
कस्बा राठ में संगठन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण का समारोह बुधवार को आयोजित किया गया था। जिसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने के लिए राठ जा रहे थे। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष का काफिला यमुना पुल के पास पहुंचा कि तभी नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता उर्फ धीरू के नेतृत्व में संगठन के नगर महामंत्री राकेश साहू, उपाध्यक्ष रोहित गुप्ता, दीपक मिश्रा, अमित गुप्ता, राधाकृष्ण ओमर, जयकिशोर गुप्ता, आकाश गुप्ता, संजय गुप्ता, मुकेश गुप्ता, मकबूल अहमद साबरी, रोहित तिवारी समेत तमाम व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान व्यापारियों ने व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए। प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों का हालचाल लिया और उनकी समस्याओं को सुना। कुछ देर रुकने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अपने काफिले के साथ राठ रवाना हो गया। जिनके साथ हमीरपुर के भी व्यापारी कार्यक्रम में शामिल होने को पहुंचे।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 