दिव्यांगों को वितरित किए गए उपकरण, डीएम ने दी योजनाओं की जानकारी
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अभ्युदय मिशन योजना के तहत दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा 50 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल एवं 33 जोड़ा बैसाखी का वितरण अध्यक्ष नगरपालिका हमीरपुर कुलदीप निषाद, जिलाधिकारी घनश्याम मीना एवं मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला के द्वारा किया गया।
इस दौरान चेयरमैन ने दिव्यांगों के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागों द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं से दिव्यांगों को अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाएगा एवं अभ्युदय मिशन योजना के तहत सभी दिव्यांगों का ग्राम पंचायत एवं नगर क्षेत्र वार सर्वेक्षण कराया जाएगा। जिससे सभी दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विकासखंड स्तर पर सर्वेक्षण में पात्र दिव्यांगों को आवास एवं शौचालय आदि का लाभ दिलाया जाएगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अमित सोनकर ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में (दिव्यांग पेंशन, कुष्ठावास्था पेंशन, दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, दुकान संचालन / निर्माण योजना, कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण, काक्लियर इम्प्लांट आदि योजनाओं) संक्षिप्त जानकारी दी। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विकास खंडों से लगभग 75 दिव्यांगों समेत उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.बीपी सिंह, रघुनाथ विश्वकर्मा, देवनारायण सोनी, दुर्गेश प्रजापति, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन जलीस खान ने किया।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 