प्रधान और पंचायत सचिव के विरुद्ध ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
उपदेश टाइम्स
एटा।ब्लॉक जलेसर की ग्राम पंचायत शकरौली के उपग्राम धर्मपुर के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे गाँव में लगभग छः हजार लोगों की आवादी है। बीते चार वर्षों में सचिव एवं ग्राम प्रधान द्वारा आज तक हमारे गाँव धर्मपुर में गली खरंजा के नाम पर एक भी ईंट नहीं लगाई गई है। हमारे गांव धर्मपुर में सचिव एवं ग्राम प्रधान ने आजतक कभी भी सफाई कर्मी से नाली साफ नहीं कराई है जब कि सफाई कर्मचारियों को वेतन बराबर दिया जा रहा है। धर्मपुर गाँव में ग्रामीणों के निजी रुपये से लगाये गए हैंडपंपों को भी सचिव एवं ग्राम प्रधान ने सरकारी खातों में निहित कर सरकारी धन हड़पा गया है। धर्मपुर गांव में सचिव एवं ग्राम प्रधान ने एक-दो नाली का निर्माण कराया है उसमें भी घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। इन सभी तथ्यों की जाँच हेतु आईजीआरएस पोर्टल पर कई बार शिकायत की जा चुकी है जिसमें सचिव एवं ग्राम प्रधान द्वारा फर्जी रिपोर्ट लगाकर निस्तारण कर दिया जाता है। दशकों से शकरौली ग्राम पंचायत पर एक ही सचिव सुनील दिवाकर टिका हुआ है जो हमारे गांव धर्मपुर के विकास कार्यों में बाधा बना हुआ है बिना घूंस लिए कोई भी कार्य नहीं होने देता है इस लिए तत्काल प्रभाव से सुनील दिवाकर ग्राम पंचायत सचिव को हटाया जाए। ग्राम पंचायत सचिव सुनील दिवाकर कई वर्षों से शकरौली पंचायत पर तैनात रहने के कारण बीते कई चुनावों में प्रधानी के निष्पक्ष चुनाव नहीं होने देता है। अपने मन मुताबिक प्रधान चुनने की कवायद में लगा रहता है। पंचायत सचिव सुनील दिवाकर की संपत्ति की भी निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए।शकरौली पंचायत में बिना विकास कार्य कराए ही सचिव एवं ग्राम प्रधान ने मिलकर घोटाले किये हैं जिसकी निष्पक्ष जाँच कर कार्यवाही होनी चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि अतिशीघ्र हमारी सभी माँगें पूरी नहीं की गई तो समस्त ग्रामवासी तहसील प्रांगण में धरना प्रदर्शन करेंगे एवं आगामी चुनवों में चुनाव वहिष्कार करेंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

निरंकारी संत समागम ने जगाई मानव एकता व प्रेम की ज्योति “निराकार को जानकर प्रेम, सेवा और समर्पण से जीवन को सार्थक बनाएं”— सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज
शिक्षकों ने सामूहिक रूप से भेजे पोस्टकार्ड, 13 अप्रैल को निकालेंगे मशाल जुलूस शहीद पार्क से कलेक्ट्रेट तक
अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम,लाखों के जेवरात सहित साठ हजार नकदी हुई चोरी,जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
एटा वन प्रभाग के लिए गौरवपूर्ण क्षण: माली श्रीमती रीना को मुख्यमंत्री द्वारा किया गया सम्मानित
“नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन” — मिशन शक्ति 5.0 का सशक्त संदेश
एटा में शांति और सौहार्द के साथ सम्पन्न हुई ईद-उल-फितर, पुलिस प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद 