अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम,लाखों के जेवरात सहित साठ हजार नकदी हुई चोरी,जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
उपदेश टाइम्स न्यूज व्यूरो संवाददाता मानपाल सिंह की एटा से रिपोर्ट
एटा।जिले के अंगदपुर गांव मे शनिवार की देर रात बंद मकान में अज्ञात चोरों ने ताले खोल कर लाखों के जेवरात और साठ हजार रुपए नकदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है सुबह जब वृद्ध महिला अपने घर पहुंची ताले खुले पड़े थे।घर के अन्दर रखा बक्शा और अलमारी खुली पड़ी और सामान बिखरा पड़ा था।चोरी की आशंका को देखते हुए तत्काल राजा का रामपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।घटना की जानकारी मिलते ही सीओ अलीगंज राजेश सिंह मौके पर पहुंचे जिन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया है और जांच पड़ताल जारी है।जानकारी के अनुसार रामसनेही पुत्र अनोखेलाल उम्र 55 वर्ष वह किसी कार्य से बाहर गए हुए थे उनकी पत्नी बाहर दुकान पर सो रही थी सुबह उठकर जब घर पहुंची तो ताले टूटे पड़े थे । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
महिला सूरजमुखी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी दुकान पर सो रही थी सुबह जब उठकर घर पहुंची तो ताले खुले थे घर के अन्दर कमरे में रखे बक्से खुले थे अलमारी खुली पड़ी थी सामान बिखरा पड़ा था।सूचना डायल 112 पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है।महिला का कहना दो जोड़ी झुमकी,दो जोड़ी गुच्छा,दो जोड़ी पायल,एक कँधनी 60 हजार रुपए चोरी हुए हैं।
मामले पर क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची है घटना का मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया गया मौके पर फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया लिखित शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।जांच पड़ताल की जा रही है।

निरंकारी संत समागम ने जगाई मानव एकता व प्रेम की ज्योति “निराकार को जानकर प्रेम, सेवा और समर्पण से जीवन को सार्थक बनाएं”— सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज
शिक्षकों ने सामूहिक रूप से भेजे पोस्टकार्ड, 13 अप्रैल को निकालेंगे मशाल जुलूस शहीद पार्क से कलेक्ट्रेट तक
एटा वन प्रभाग के लिए गौरवपूर्ण क्षण: माली श्रीमती रीना को मुख्यमंत्री द्वारा किया गया सम्मानित
“नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन” — मिशन शक्ति 5.0 का सशक्त संदेश
एटा में शांति और सौहार्द के साथ सम्पन्न हुई ईद-उल-फितर, पुलिस प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद
“नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन” — मिशन शक्ति 5.0 का सशक्त संदेश 