जिला अस्पताल में पड़ा मिला मजदूर का शव, परिजनों ने बताई हत्या
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। शुक्रवार की सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई। जब एक मजदूर का शव अस्पताल परिसर में पड़ा मिला। मृत युवक के मुंह में झाग लगा हुआ था। जिससे प्रतीत हो रहा था कि उसकी मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। वहीं मृतक के परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है।
सदर कोतवाली के कलौलीतीर गांव निवासी 39 वर्षीय राम सिंह पाल राजमिस्त्री का काम करके अपने परिवार का पोषण करता था। राजमिस्त्री के भाई पुष्पेंद्र ने बताया कि राम सिंह गुरुवार की सुबह करीब सात बजे बकरी बेचने के लिए सजेती गया था। तब से वापस नहीं आया। शुक्रवार की सुबह पुलिस की सूचना के बाद घटना की जानकारी हो सकी। वहीं शुक्रवार की सुबह जिला अस्पताल परिसर के आरओ प्लांट के पास जब लोगों ने युवक का शव पड़ा देखा तो सनसनी फैल गई। अस्पताल के चिकित्सक व स्टाफ भी मौके पर पहुंचा और मामला संदिग्ध देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जाकर शव को कब्जे में लिया और मोर्च्युरी में रखवाया। युवक के मुंह से झाग निकल रहा था। जिससे जहर खिलाकर मारने का आरोप परिजनों के द्वारा लगाया जा रहा है। परिजनों ने घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 