आज रमज़ान मुबारक 1446 हिजरी का चांद देखने का एहतमाम करें
क़ाजी ए शहर कानपुर हाफिज़ मामूर अहमद जामई और मरकज़ी रूयते हिलाल कमेटी कानपुर की अपील
कानपुर चांद देखने का एहतमाम करना हमारा दीनी कर्त्व्य है, क्योंकि इस पर हमारी बहुत सारी दीनी इबादतों का आधार है। इन विचारों को क़ाज़ी ए शहर कानपुर हाफिज़ मामूर अहमद जामई ने करते हुए कहा कि इस्लामी सन् का पवित्र महीना रमज़ान मुबारक आने वाला है, इस लिये तमाम मुसलमानों से बतौर खास दरख्वास्त है कि वह आज दिनांक 29 शाबानुल मुअज्ज़म 1446 हिजरी मुताबिक़ 28 फरवरी 2025 बरोज़ जुमा को रमज़ान का चांद देखने का एहतमाम करें और चांद से संबन्धित जुमला शहादत व जानकारी मर्कज़ी रूयते हिलाल कमेटी कानपुर के कार्यालय पीली मस्जिद तोपखाना बाज़ार मेस्टन रोड में क़ाज़ी ए शहर हाफिज़ मामूर अहमद जामई, मर्कज़ी रूयते हिलाल कमेटी के अध्यक्ष मुफ्ती इक़बाल अहमद क़ासमी और मुफ्ती अब्दुर्रशीद क़ासमी को दें। क़ाज़ी ए शहर कानपुर हाफिज़ मामूर अहमद जामई ने बताया कि मग़रिब की नमाज़ के बाद चांद होने या ना होने की तस्दीक़ का बाक़ायदा ऐलान किया जाना है। इसके अलावा दिये जा रहे मोबाइल नम्बरों 9839610855, 9450120937, 9984181490 पर जानकारी दे सकते हैं।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 