त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
उपदेश टाइम्स कानपुर
हरदीप सिंह राखरा ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए सरकार इस तरह के फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि MDR शुल्क स्थगित करना स्थायी समाधान नहीं है, बल्कि इसे पूरी तरह समाप्त किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि सितंबर माह में महंगाई सूचकांक बढ़ने, प्राकृतिक आपदाओं से किसानों की फसल बर्बाद होने और नुकसान की भरपाई नहीं होने से आम जनता पहले से परेशान है। आगामी त्योहारों के मौसम में महंगाई बढ़ने से आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। वहीं, खरीदारी में कमी आने से व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है।हरदीप सिंह राखरा ने कहा कि आम जनता, व्यापारी, किसान और श्रमिक आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने तथा भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प ले चुके हैं। उन्होंने MDR शुल्क को पूरी तरह समाप्त करने की मांग करते हुए कहा कि जनता और व्यापारियों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम
गौ-आधारित प्राकृतिक खेती अपनाकर कृषि उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाएं किसान : सूर्य प्रताप शाही
सफलता की राह में समय का प्रबंधन और एकाग्रता जरूरी, छात्राओं को अफसरों ने दिए करियर के मंत्र
शारदीय नवरात्र एवं महिला किसान दिवस पर आयोजित हुआ महिला सम्मान समारोह 