महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर ट्रक के पीछे घुसी, दो की मौत व 11 घायल
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। महाकुंभ से स्नान कर लौट रही हिमांचल प्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी मिनी टूरिस्ट बस शनिवार की सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में ट्रक के पीछे टकरा गई। इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर मौत ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ड्राइवर सहित 11 लोग घायल हुए हैं जिनमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए राठ सीएचसी में भर्ती कराया है। मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया।
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पिलर नंबर 128 के पास शनिवार की सुबह छह बजे के आसपास महाकुंभ से स्नान करके लौट रही हिमांचल प्रदेश के कांगड़ा जनपद के थाना बैजनाथ के गांव चड़ियार के रहने वाले श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस की एक्सप्रेस वे में खराब खड़े ट्रक से भिड़ंत हो गई। ट्रक में मौरंग भरी हुई थी। इस हादसे में मिनी बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया और मौके पर ही दो श्रद्धालुओं 60 वर्षीय निर्मला उर्फ गुड्डी देवी पत्नी प्रीतम राणा और 55 वर्षीय सुरेंद्र राणा की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके अलावा 62 वर्षीय सुदर्शन, 45 वर्षीय विपुल शर्मा, 50 वर्षीय जीवना देवी, 60 वर्षीय सुदेश कुमारी पत्नी राजेंद्र शर्मा, 65 वर्षीय सुनील कुमारी पत्नी वख्तावल, 56 वर्षीय कुसुम लता पत्नी अनिल, 60 वर्षीय चंदी पत्नी स्व.स्वरूप राणा, 50 वर्षीय अंजूबाला पत्नी सुरेंद्र राणा, 43 वर्षीय अंजना कुमारी पत्नी अनिल शर्मा, 55 वर्षीय रक्षा देवी पत्नी अर्जुन राणा, 68 वर्षीय शीलारानी पत्नी अशोक कुमार और 65 वर्षीय तंबो देवी पत्नी शांतिस्वरूप शर्मा घायल हो गई है। इनमें शीलारानी और तंबो देवी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया है।
हादसा ड्राईवर को झपकी लगने की वजह से हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही थाना राठ पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को राठ सीएचसी लाया गया। एसडीएम राठ अभिमन्यु कुमार ने सीएचसी पहुंचकर घायलों के उपचार का जायजा लिया।

ब्याज माफी योजना-2026 का लाभ उठाकर बकाया कर का निस्तारण करें व्यापारी: जिलाधिकारी
पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी 