अनियंत्रित होकर पलटी कार, युवक की मौत से परिजन बेहाल
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। गहरौली इमिलिया रोड में अनियंत्रित कार पलट गई। जिसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मुस्करा कस्बा थाना क्षेत्र के ग्राम दामूपुरवा निवासी जितेंद्र पुत्र अशर्फीलाल राजपूत ने बताया कि गांव निवासी उसके मामा का लड़का पुष्पेंद्र 25 वर्ष पुत्र हल्के राजपूत आज किसी की टियागो कार लेकर घूम रहा था, कि तभी इमलिया से गहरौली के बीच उसकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें वह फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह कार को सीधा कर उसके अंदर फंसे पुष्पेंद्र को बाहर निकाला और सीएससी पहुंचाया, जहां पर डॉ मनोज कुशवाहा ने देखते ही पुष्पेंद्र को मृत्यु घोषित कर दिया। उधर गाड़ी के अंदर शराब की बोतलें भी पड़ी मिली। जिससे प्रतीत हो रहा था कि उक्त मृतक ने पहले जमकर शराब पी और शराब के नशे में गाड़ी को तेज रफ्तार से चला रहा था। जिसके चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। वहीं परिजनों को सूचना मिलते ही सभी सीएससी मुस्कुरा पहुंच गए जहां पर घटना को सुनकर चीख पुकार मच गई। मृतक पुष्पेंद्र अपने पीछे माता-पिता के साथ पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ब्याज माफी योजना-2026 का लाभ उठाकर बकाया कर का निस्तारण करें व्यापारी: जिलाधिकारी
पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी 