कंडौर गांव में पानी की किल्लत, ग्रामीण हो रहे परेशान
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। विकास खंड कुरारा के कंडौर गांव में पेयजल आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। वही हैंडपंप खराब होने से लोग पानी के लिए परेशान है।
क्षेत्र के कंडौर गांव में होने वाली पेयजल आपूर्ति पिछले एक सप्ताह से बाधित रहने से ग्रामीणों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण कृष्ण कुमार, मुमताज खा बच्चा खां आदि ने बताया कि पिछले कई दिन से पेयजल आपूर्ति समय से नही मिल पा रही है। कभी आ जाती है। प्रतिदिन सप्लाई न मिलने से लोगो को पानी के लिए परेशान रहना पड़ रहा है। लोगो के पानी के लिए लगे हैंडपंप भी खराब होने के कारण लोग परेशान रहते है। गांव निवासी त्यागी सिंह ने बताया कि गांव निवासी अहमद ख़ां के दरवाजे लगा हैंडपंप दस माह से रिबोर की स्थित में शो पीस बनकर रह गया है।जिससे पानी की किल्लत का सामना लोगो को करना पड़ रहा है। सप्लाई का पानी न आने पर एक मात्र सहारा हैंडपंप है वह भी खराब होने से मोहल्ले के लोगो को दूर से पानी लाना
पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया की पेयजल के लिए आपूर्ति क्षेत्र के रिठारी गांव से होती है। ग्रामीणों ने नियमित पानी की आपूर्ति कराये जाने की मांग जल संस्थान विभाग से की है।

ब्याज माफी योजना-2026 का लाभ उठाकर बकाया कर का निस्तारण करें व्यापारी: जिलाधिकारी
पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी 